Wednesday , January 14 2026

बहुप्रतीक्षित ‘बिस्मिल की महफ़िल इंडिया टूर 2025’ सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

भारत के लोकप्रिय और समकालीन सूफ़ी संगीत के सबसे प्रभावशाली नाम बिस्मिल का बहुप्रतीक्षित ‘बिस्मिल की महफ़िल इंडिया टूर 2025’ अभूतपूर्व सफलता के साथ संपन्न हो गया है।

प्रसिद्ध सूफी गायक बिस्मिल का बहुप्रतीक्षित ‘बिस्मिल की महफिल इंडिया टूर 2025’ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। पुणे से हुई शुरूवात का यह संगीतमय सफर दिल्ली में भव्य समापन के साथ खत्म हुआ । इस टूर ने देशभर में सूफ़ी संगीत के प्रति लोगों के बढ़ते रुझान को एक नई पहचान दी है। इस टूर की जानकारी बिस्मिल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के ज़रिए साझा की थी। टूर के समापन पर बिस्मिल ने कहा कि यह सफर उनके लिए बेहद खास रहा और उन्हें देश के अलग-अलग हिस्सों में अपने संगीत के ज़रिए लोगों से जुड़ने का मौका मिला। वहीं, योर्ज़ इवेंटफुली की टीम ने बताया कि यह टूर प्रोडक्शन, दर्शक सहभागिता और भावनात्मक जुड़ाव के लिहाज से एक नया बेंचमार्क बन गया है, जिसने भारत में सूफ़ी संगीत के लाइव अनुभव को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

पुणे से शुरू होकर यह संगील महफिल नासिक, बरेली, सूरत, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, लुधियाना और अहमदाबाद जैसे प्रमुख शहरों तक पहुंची। दर्शकों की जबरदस्त भागीदारी और भावनात्मक जुड़ाव के साथ यह टूर देश के सबसे सफल सूफ़ी कॉन्सर्ट तौर बनकर उभरा है। जिसने पूरे टूर को एक यादगार और ऐतिहासिक रूप दे दिया। इनके टूर के कई प्रमुख शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहाँ दर्शकों की रिकॉर्ड तोड़ भागीदारी देखने को मिली। उनकी सूफी गायकी और भावनात्मक प्रस्तुति ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine