पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
सेना कैंप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। बड़े क्षेत्र में फैलने से बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जांच शुरू कर दी गई है।”
चमोली जिले के ज्योर्तिमठ में औली रोड के समीप सेना कैंप में अचानक भीषण आग लग गई। आग दोपहर करीब 2 बजे कैंप के स्टोर क्षेत्र में शुरू हुई। आग लगने से यहां अफरा-तफरी मच गई। शुरुआत में एक छोटे स्पार्क से लगी आग तेजी से फैल गई और स्टोरों में रखे सामान, उपकरण व अन्य सामग्री को भोजन बना लिया। यहां खेत भी है जहां सुखी घास थी। तेज हवा चलने के कारण आग विकराल हो गई थी।
सेना ने तत्काल स्थानीय दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दुर्गम इलाके के कारण सहायता पहुंचने में थोड़ा विलंब हुआ।अब धीरे-धीरे आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। सेना के जवानों के साथ ही फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई, लेकिन आग इतनी विकराल हो गई कि इसे बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
आग लगने की सूचना मिलते ही आर्मी कैंप के अंदर मौजूद सुरक्षा घेरे को तुरंत सक्रिय कर दिया गया। सेना के जवानों के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को नियंत्रित करने की कोशिशें तेज कर दी गईं। जानकारी के अनुसार “घटना पर पूर्ण नियंत्रण कायम करने के लिए सभी प्रयास जारी हैं। कोई हताहत नहीं हुआ है, लेकिन संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचा है। जांच शुरू कर दी गई है।”
आइए जानते है इस कैंप के बारे में 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद जोशीमठ में सेना का यह आधार स्थापित किया गया था। 2013 की केदारनाथ बाढ़ के दौरान यह कैंप बड़े पैमाने पर राहत और बचाव कार्यों का केंद्र रहा। वर्ष 2023 में भू-धंसाव के कारण 25 से 28 इमारतों में दरारें आने के बाद कुछ सैनिकों को औली क्षेत्र में स्थानांतरित किया गया था। यह आर्मी कैंप औली रोड पर जोशीमठ कैंटोनमेंट क्षेत्र में स्थित है, जो भारत-चीन सीमा से लगभग 100 किलोमीटर दूर है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine