पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती है। भाजपा पूरे देश में कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। लखनऊ में 230 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए राष्ट्र प्रेरणा स्थल में एक म्यूजियम ब्लॉक है, जो 98 हजार वर्ग फुट एरिया में है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्र प्रेरणा स्थल का बटन दबाकर लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीन दयाल उपाध्याय की विशाल कांस्य प्रतिमाओं का भी अनावरण किया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा,कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार का फायदा यूपी को हो रहा है। आज यूपी 21वीं सदी के भारत में अपनी अलग पहचान बना रहा है। मेरा सौभाग्य है कि मैं यूपी से सांसद हूं। एक समय में यूपी कभी खराब कानून व्यवस्था के लिए जाना जाता था लेकिन आज यूपी की कानून व्यवस्था की पूरे देश में तारीफ होती है। इससे पहले राष्ट्र प्रेरणा स्थल के निर्माण पर भी उन्होंने योगी और उनकी टीम की पीठ थपथपाई और उन्होंने यूपी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को लखनऊ में एक ऐतिहासिक राष्ट्रीय स्मारक और प्रेरणा परिसर का उद्घाटन किया। जो कि भारत के राजनीतिक चिंतकों के योगदान का प्रतीक लगभग 230 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित और 65 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैला यह परिसर, नेतृत्व मूल्यों, राष्ट्रीय सेवा, सांस्कृतिक चेतना और जन प्रेरणा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित एक स्थायी राष्ट्रीय धरोहर के रूप में परिकल्पित है।इसके बाद जनसभा को संबोधित किया। यह भारत के राजनीतिक चिंतन, राष्ट्र निर्माण और सार्वजनिक जीवन में उनके महत्वपूर्ण योगदान का प्रतीक हैं। इसमें कमल के आकार की संरचना में निर्मित एक अत्याधुनिक संग्रहालय भी है, जो लगभग 98,000 वर्ग फुट में फैला हुआ है।
दुनियाभर में आज क्रिसमस का त्योहार बेहद हर्ष और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। चर्चों में प्रार्थनाएं हो रही हैं और लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। त्योहार को लेकर बाजारों और पर्यटक स्थलों पर भी चहल-पहल बढ़ी हुई है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine