Friday , July 17 2026

‘धुरंधर’ ने सिनेमाघरों में मचाया धमाल , देखे कितना हुआ कुल कलेक्शन

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

आदित्य धर की ‘धुरंधर’ रिलीज के दो हफ्ते बाद भी न सिर्फ सिनेमाघरों में धमाल मचाए हुए है, बल्कि सिनेमा से जुड़े कई दिग्गजों को भी काफी पसंद आ रही है।


धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते पूरे कर चुकी है। पहले हफ्ते 207.25 करोड़ और दूसरे हफ्ते 253.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन करने वाली ‘धुरंधर’ 15 दिनों में 486 करोड़ रुपए से ऊपर की कमाई कर चुकी है। रणवीर सिंह की फिल्म अब 500 करोड़ क्लब की मेंबर बन गई है। ‘धुरंधर’ ने तीसरे शुक्रवार की सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। शुक्रवार से थिएटर्स में ‘धुरंधर’ का तीसरा हफ्ता शुरू हुआ है। ‘धुरंधर’ ने ने हफ्ते की शुरुआत ही बहुत तगड़ी की है।

2025 की भारतीय हिंदी स्पाई एक्शन थ्रिलर फ़िल्म है, जिसे आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट किया और को-प्रोड्यूस किया है।इसमें फिल्म मे रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और राकेश बेदी हैं जैसे बड़े बड़े दिग्गज कलाकार है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने बेहतरीन अदाकारी की है। सोशल मीडिया पर उनके अभिनय की काफी तारीफ हो रही है। अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल निभाया है। कई दर्शकों का कहना है कि उन्होंने फिल्म के हीरो रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया। अब 15 दिनों में 500 करोड़ क्लब में पहुंची ‘धुरंधर’ तीसरी सबसे तेज़ एंट्री है. ‘एनिमल’, ‘स्त्री 2’, ‘पठान’, ‘छावा’, ‘गदर 2’ और ‘बाहुबली 2’ सब ‘धुरंधर’ से पीछे रह गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine