Friday , July 17 2026

सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति की जब्त

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय ( ED ) ने कथित अवैध सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। 

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में भारत में वास्तविक धन वाले ऑनलाइन गेमिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक कानून लाया गया है। सूत्रों के अनुसार, जब्त की गई संपत्तियां पूर्व भारतीय क्रिकेटरों, फिल्म अभिनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों से जुड़ी हैं क्योंकि केंद्रीय एजेंसी सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही है। सट्टेबाजी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने क्रिकेटर युवराज सिंह, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, नेहा शर्मा और अन्य की संपत्तियां जब्त करते हुए बड़ा ऐक्शन लिया है।

उनमें पूर्व क्रिकेटरों, फिल्म अभिनेताओं और सार्वजनिक हस्तियों का नाम सामने आ रहा है। जिनकी संपत्तियां अटैच की गई हैं उनमें पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह, अंकुश हजरा, रॉबिन उथप्पा, अभिनेता सोनू सूद, अभिनेत्री उर्वशी रौतेला, नेहा शर्मा, तृणमूल कांग्रेस पूर्व सांसद और अभिनेत्री मिमी चक्रवर्ती और अंकुश हाजरा शामिल हैं। संघीय जांच एजेंसी ने इससे पहले इसी मामले में पूर्व क्रिकेटरों शिखर धवन और सुरेश रैना से इसी तरह पूछताछ के बाद उनकी 11.14 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।

ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी द्वारा धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत अंतरिम आदेश जारी करने के बाद अभिनेत्री नेहा शर्मा, मॉडल और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला की मां और बांग्ला अभिनेता अंकुश हाजरा की संपत्तियों को भी कुर्क किया गया है। ईडी ने एक बयान में आरोप लगाया, ‘‘ये प्रचार विदेशी संस्थाओं के माध्यम से किए गए भुगतान के बदले में किए गए थे, ताकि धन के अवैध स्रोत को छुपाया जा सके, जो अवैध सट्टेबाजी गतिविधियों से उत्पन्न अपराध की आय से जुड़ा हुआ है।’

जानकारी के अनुसर जब्त की गई राशि :
• युवराज सिंह – 2.5 करोड़
• रॉबिन उथप्पा – 8.26 लाख
• उर्वशी रौतेला – 2.02 करोड़
• सोनू सूद – 1 करोड़
• मिमी चक्रवर्ती – 59 लाख
• अंकुश हजरा – 47.20 करोड़
• नेहा शर्मा- 1.26 करोड़

प्रवर्तन निदेशालय ने संकेत दिया है कि जांच अभी जारी है और जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, आगे की कार्रवाई भी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine