Saturday , May 2 2026

बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक जारी

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक

फिल्म बॉर्डर 2 से अहान शेट्टी का फर्स्ट-लुक मंगलवार को जारी किया गया। ‘बॉर्डर 2’ के नए पोस्टर ने दर्शकों का रोमांच और भी बढ़ा दिया है।अहान शेट्टी का फर्स्ट लुक पोस्टर इंटरनेट पर तहलका मचा रहा हैं। अभिनेता अहान शेट्टी का पोस्टर सामने आ गया है। फिल्म के पोस्टर पर अहान काफी दमदार लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें वह एक नेवी ऑफिसर के किरदार और खून से लथपथ वर्दी में आए नजर आ रहे हैं। पोस्टर मे उनके चेहरे पर देश के दुश्मनों के खिलाफ गुस्सा साफ तौर पर नजर आ रहा।

अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित ‘बॉर्डर 2’ में कई दमदार कलाकार शामिल हैं-सनी देओल ,वरुण धवन ,दिलजीत दोसांझ ,अहान शेट्टी ,मेधा राणा ,मोना सिंह ,सोनम बाजवा। फिल्म को भूषण कुमार, जे.पी. दत्ता और निधि दत्ता ने प्रोड्यूस किया है।देशभक्ति पर आधारित ‘बॉर्डर 2’ का पिछले काफी समय से फैंस को इंतजार है। ये फिल्म जनवरी 2026 में रिलीज होगी। निर्देशक अनुराग सिंह ने जो देशभक्ति और भावनात्मक कहानियाों के लिए जाने जाते हैं।

अहान शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म के पोस्टर को साझा कर अहान ने पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है- ‘धरती हो या समंदर। धरती मां का हर बेटा ही कसम निभाता है।’ बॉर्डर 2 सिनेमाघरों में 23 जनवरी 2026 को आ रही है। गौरतलब है कि इस फिल्म को अगले साल गणतंत्र दिवस के मौके पर रिलीज किया जा रहा है।

अहान अक्सर अपने दमदार और स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं। उनके लुक को देखकर अक्सर लोग उनकी तुलना सुनील शेट्टी से की ,सुनील शेट्टी ने पहली बॉर्डर फिल्म में अहम किरदार निभाया था। इस पोस्टर में अहान शेट्टी का दमदार लुक नजर आ रहा है। चेहरे पर उभरे चोट के निशान, गाल पर खून की धार और आंखों में झलकती दृढ़ता उनकी भूमिका को बेहद प्रभावशाली बना रही है। हाथों में हथियार थामे अहान एक दमदार सैन्य किरदार मे दे रहे हैं। 

यह फिल्म बॉर्डर-2 तब विवादों का केंद्र बन गई थी, जब फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने दिलजीत दोसांझ की कास्टिंग पर सवाल उठाया और कहा था कि दिलजीत ने हाल ही में एक पाकिस्तानी अभिनेत्री के साथ प्रोजेक्ट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine