Wednesday , January 14 2026

विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे क्रिकेटर युवराज सिंह

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

टीम इंडिया के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह के एक फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इसमें वह एक विदेशी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें फैंस अलग अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।

इस शूट ग्रुप फोटोज के अलावा इसमें युवराज की एक महिला के साथ अलग से फोटोज भी दिखीं, जिससे फैंस चौंक गए। फैंस का सबसे ज्यादा ध्यान उन फोटोज पर ही गया,जिसमें युवराज समंदर के बीच मे एक जहाज पर उनके साथ फोटोशूट कराया है।

दरअसल, युवराज के साथ जो महिला नजर आ रही हैं, वह एनेलिया फ्रेजर है। जिनकी बिंदास अदाओं का जलवा अब विदेश से लेकर भारत तक में देखने को मिल रहा है। वह कनाडा की टेनिस खिलाड़ी और मॉडल एनेलिया फ्रेजर हैं।फ्रेजर लगातार टेनिस और मॉडलिंग से जुड़े अपने खास तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर साझा करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 44 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं जो कि उनके फिटनेस, स्पोर्ट्स और ग्लैमरस स्टाइल को खूब पसंद करते हैं।

जानकारी के अनुसार यह फोटोशूट यह एक ब्रांड कैंपेन का हिस्सा है। युवराज सिंह जिस प्रीमियम ब्रांड के एंबेसडर हैं, उसी कंपनी के लिए यह विज्ञापन शूट किया गया है। यह ऐड कैंपेन फाइनो टैकिला नाम की कंपनी का है, जिसके युवराज ब्रांड एंबेस्डर हैं। कैंपेन में कई मॉडल्स शामिल थीं, लेकिन युवराज और एनेलिया की केमिस्ट्री ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी हैं।

फोटो के वायरल होते ही फैंस भी इन तस्वीरों पर युवराज पर चुटकी ले रहे हैं। किसी ने लिखा- ये किस लाइन में आ गए हो सर। दूजे ने लिखा भाभी मायके गई हैं। वहीं, एक ने तो युवराज की पत्नी हेजल कीच को टैग ही डाला और लिखा- देखो भाभी जी। और तो और युवराज के साथ फोटो पर पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी उनके मजे लिए। हरभजन ने मजेदार कमेंट करते हुए लिखा- पाजी घर जाना है कि नहीं! इतनी सारी महिलाएं इकट्ठा की हैं। अच्छे इंसान बन जाओ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine