पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
सीएम योगी आदित्यनाथ सोमवार शाम करीब चार बजे आगरा पहुंचे। खेरिया हवाई अड्डे पर जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में आयुक्त सभागार में बैठक करेंगे, जिसमें सरकार और संगठन के बीच समन्वय पर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की समीक्षा बैठक से पहले मंडल आयुक्त कार्यालय को किले में तब्दील कर दिया गया है स्थानीय पुलिस पीएसी और विशेष सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। एसआईआर को लेकर प्रशासन पूरी ताकत लगा रहा है। वहीं भाजपा भी अपने बूथ लेबल एजेंट और संयोजकों के माध्यम से घर-घर घंटी बजा रही है। शुक्रवार को प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने समीक्षा कर पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए थे।
वहीं अब सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आ पहुंचे। वह मंडल के सभी जिलों के भाजपा के जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। मंडल आयुक्त कार्यालय के गेट नंबर 1 को बंद कर दिया गया है वहीं गेट नंबर 2 से सिर्फ उन्हीं लोगों को प्रवेश दिया जा रहा है जिनका नाम मुख्यमंत्री के साथ होने वाली बैठक में शामिल है। समन्वय बैठक में वे अन्य विषयों के साथ ही एसआईआर पर गहनता से समीक्षा करेंगे। आयुक्त सभागार में सीएम योगी एसआईआर व अन्य मामलों पर आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine