पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी में मौसम बदल रहा है। उत्तर प्रदेश के करीब सभी जिलों में तापमान में कमी देखने को मिल रही है। आने वाले दिनों में ठीकठाक ठंड बढ़ सकती है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों में कड़ाके की ठंड पड़ी है। कई अन्य जिलों में भी रात का पारा गिरा है। हालांकि दिन में धूप निकलने से हर वर्ग के लोगों को ठंड से निजात मिल रही है।
उत्तर भारत में इस समय कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। देश के अधिकांश हिस्सों में पारा लगातार गिर रहा है। जहां पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है, तो दूसरी ओर मैदानी इलाकों में लगातार तापमान में कमी देखने को मिल रही है। पहाड़ों में बर्फबारी की वजह से पूरे उत्तर भारत में पारा 4 डिग्री तक लुढ़क गया है। दिल्ली एनसीआर में भी हवाओं के रफ्तार पकड़ने की वजह से प्रदूषण से राहत मिली है और ठंड को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर दी है। यूपी में भीषण ठंड के साथ घना कोहरा पड़ने में अभी समय है। मौसम जानकारों की माने तो 11 दिसंबर तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके कुछ दिन बाद से ही तापमान में बदलाव देखने को मिल सकता है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस सप्ताह लोगों को लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। दिल्ली एवं आसपास के सटे इलाकों में तापमान में कमी देखने को मिलेगी।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine