Wednesday , January 14 2026

माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र की अचानक मौत

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दुखद देने घटना सामना आई है। लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र आरव की अचानक ही मौत हो गई। स्कूल प्रशासन के अनुसार कक्षा 6 सी का छात्र आरव शुक्रवार को परीक्षा देने स्कूल पहुंचा था,अपनी आंसरशीट जमा की और इसके तुरंत बाद ही वह अपनी सीट पर बेहोश होकर गिर गया।


यूपी की राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित विद्यालय माउंट फोर्ट इंटर कॉलेज में कक्षा छह के छात्र आरव की मौत हो गई। शुक्रवार को परीक्षा देने के दौरान छात्र आरव की तबियत बिगड़ी और छात्र अचेत अवस्था में अपनी सीट पर ही गिर पड़ा। जिसके बाद क्लास में हड़कंप मच गया और शिक्षक छात्र को लेकर विद्यालय के मेडिकल रूम में पहुंचे। जहां छात्र को काफी देर तक सीपीआर दिया गया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद को पास ही से स्थित बीआरडी सिविल अस्पताल ले गए और अभिभावकों को भी सूचना दी। छात्र को अपराह्न 11: 05 मिनट पर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद अपराह्न 11: 29 मिनट पर मृत घोषित मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।

इतनी कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत हो सभी को डरा गया ।स्कूल स्टाफ ने बताया कि बच्चे को पहले से न्यूरो संबंधी बीमारी थी और उसका इलाज भी चल रहा था। छात्र विकास नगर का निवासी है। आरव की उम्र मात्र 12 साल थी और वह कक्षा छह का छात्र था। बेटे की मौत पर परिवारजनों ने स्कूल प्रशासन पर कोई आरोप नहीं लगाया। परिवार मे शौक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine