पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
अयोध्या में हनुमानगढ़ी के संत को जिंदा जलाने की कोशिश की गई। भवन के अंदर ज्वलनशील पदार्थ के साथ आग फेंकी गई है। संयोग से संत की नींद खुल गई और वह बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना गोविंदगढ़ स्थित आश्रम बृहस्पतिवार की आधी रात करीब 2:45 बजे की है। रामनगरी अयोध्या में प्रसिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी परिसर में ही स्थित आश्रम में बने कमरे संत महेशदास उर्फ स्वामी महेश योगी के आश्रम में अचानक आग लग गई। जब संत महेश योगी आश्रम में अकेले सो रहे थे ।यूपी के अयोध्या से एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आई है।
आरोप है कि यह आग उन्हें मारने की साजिश के तहत लगाई गई थी। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने आश्रम के पिछले हिस्से में स्थित लोहे की जाली काटकर अंदर आग का गोला फेंक दिया।
महंत महेश योगी ने बताया कि घटना के समय आग से पेट्रोल जैसी गंध आ रही थी। फिलहाल आग को समय रहते बुझा लिया गया है, अधिक नुकसान नहीं हुआ है। फिलहाल सीसीटीवी, कॉल डिटेल और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के आधार पर जांच जारी है। फिलहाल महेश योगी ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के लिए पूरी ताकत लगाई जा रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine