पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध प्रबंध संपादक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन आज बृहस्पतिवार को 2 दिवसीय भारत दौरे पर नई दिल्ली आ रहे हैं।रूस के राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने पुतिन के भारत दौरे से पहले नरेंद्र मोदी के साथ उनकी पहली मुलाकात की तस्वीरों को शेयर कर पुरानी यादों को खूबसूरत तरीके से ताजा किया है।
क्रेमलिन ने मोदी और पुतिन की मुलाकात की करीब 24 साल पुरानी एक तस्वीर को शेयर किया है, जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे और वह तत्कालीन भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के साथ मॉस्को गए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के बीच पहली आधिकारिक मुलाकात 2001 में मॉस्को में हुई थी। अटल जी की छत्रछाया में मोदी और पुतिन के बीच भरोसे का ऐसा ब्रिज बना, जो 24 साल से कायम है।गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के तब के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के पीछे खड़े दिखाई दे रहे हैं। यह नरेंद्र मोदी और पुतिन के बीच हुई पहली आधिकारिक मुलाकात थी।
पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में हाई डिनर रखा है। शुक्रवार को पीएम मोदी और पुतिन के बीच द्विपक्षीय शिखर वार्ता होगी ,जो कि हैदराबाद हाउस में रखी गई है। इस दौरान कई महत्वपूर्ण द्विपक्षीय साझेदारियां होंगी। इनमें सर्वाधिक फोकस रक्षा और व्यापार पर है।
2014 के बाद से पीएम मोदी लगातार भारत के प्रधानमंत्री हैं और पुतिन नियमित रूप से रूस के राष्ट्रपति पद पर आसीन हैं। इन दोनों नेताओं की पहली आधिकारिक मुलाकात 9 दिसंबर 2014 मे जब पुतिन भारत की आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली आए थे । इस दौरान दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत मुलाकातें भी हुईं। इसके बाद दोनों नेताओं में गहरी दोस्ती हो गई। इन दोनों की दोस्ती की खास केमेट्री, जो हर कठिन मौकों पर भी अटूट नजर आती है। दोनों नेताओं की गहरी दोस्ती भारत-रूस के पारंपरिक संबंधों को और अधिक मजबूत कर रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine