पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध प्रबंध संपादक :
यूपी चुनाव 2027 और पंचायत चुनाव को देखते हुए इसी साल में प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी तय मानी जा रही है। उत्तर प्रदेश में काफी समय से बीजेपी को नए अध्यक्ष का इंतजार है। ऐसे में सभी की निगाहें लगी हुई हैं कि बीजेपी का नया अध्यक्ष कौन होगा?
उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी को जल्द ही नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने वाला है ,केशव प्रसाद मौर्य, स्वतंत्र देव सिंह और भूपेंद्र चौधरी के बाद अब बीजेपी यूपी में किस जाति से प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी। सभी की निगाहें बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष पर टिकी हुई हैं।इसको लेकर लखनऊ से दिल्ली तक हलचल तेज है
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नए अध्यक्ष की ताजपोशी की कवायद शुरू हो गई है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। 2014 में बीजेपी ने यूपी संगठन की कमान केशव प्रसाद मौर्य को सौंपी थी। फिर केशव प्रसाद मौर्य डिप्टी सीएम बने तो प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी स्वतंत्र देव सिंह को सौंप दी गई थी, जो ओबीसी की कुर्मी जाति से आते हैं। स्वतंत्र देव के बाद बीजेपी ने जाट समाज से आने वाले भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया, लेकिन अब उनका भी कार्यकाल पिछले साल पूरा हो चुका है।
बीजेपी उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले अपने संगठन में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया प्रदेश प्रभारी पीयूष गोयल और सह-प्रभारी विनोद तावड़े की देखरेख में चल रही है। आरएसएस, सरकार और संगठन के साथ मंथन कर दिल्ली लौटे बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने बुधवार को पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात की। माना जा रहा है कि बीजेपी जल्द ही यूपी के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।
सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के नए भाजपा अध्यक्ष के नाम की घोषणा आने वाले दिनों में हो सकती है। बीजेपी के नए अध्यक्ष की रेस में कई नाम चल रहे हैं। नए प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए ओबीसी से लेकर ब्राह्मण और दलित समुदाय के नेताओं के नाम की चर्चा है, ऐसे में सवाल है कि मौर्य, कुर्मी और जाट समाज के बाद ओबीसी की किस जाति की बारी है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine