पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
भारतीय क्रिकेट टीम की रायपुर वनडे मैच में साउथ अफ्रीका के रिकॉर्ड टारगेट चेज से हुई हार किसी को भी हजम नहीं हो रही है। रायपुर में सीरीज के दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को 358 रन का स्कोर बनाने के बावजूद साउथ अफ्रीका के हाथों ऐतिहासिक हार मिली है।
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज रायपुर में खेला गया। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने रायपुर वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 358 रन बनाए, इसके बावजूद ये टीम 4 विकेट से मैच हार गई। साउथ अफ्रीका ने
भारत को 4 विकेट से हराया। तीन मैचों की वनडे सीरीज 1-1 के बराबरी पर है।
भारत को रायपुर में करारी हार झेलनी पड़ी। टीम इंडिया ये मैच 358 रन बनाने के बावजूद हार गई। साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इतने बड़े लक्ष्य को पहली बार भारत के खिलाफ हासिल किया। साउथ अफ्रीका के हाथों मिली इस हार के बाद भारतीय गेंदबाजों की क्वालिटी पर सवाल उठ रहे हैं। साथ ही टीम सलेक्शन को लेकर भी निशाना साधा जा रहा है। पूर्व दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भारतीय टीम मैनेजमेंट को निशाने पर लेते हुए सवाल पूछा है कि इस टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी क्यों नहीं हैं? उधर, पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज व कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी मोहम्मद सिराज को वनडे मैचों में शामिल नहीं करने को लेकर सवाल उठाया है। हरभजन सिंह ने टीम मैनेजमेंट से जसप्रीत बूमराह की अनुपस्थिति में मैच जीतने की योग्यता हासिल करने की अपील भी की।
हरभजन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम सलेक्शन को लेकर बिना नाम लिए हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा,’शमी कहां हैं? मुझे नहीं पता कि शमी क्यों नहीं खेल रहे हैं? मुझे पता है कि आपके पास प्रसिद्ध है, वह बढ़िया गेंदबाज है, लेकिन उसे अभी बहुत कुछ सीखना है। आपके पास अच्छे गेंदबाज थे और आपने उन्हें धीरे-धीरे ठिकाने लगा दिया।
पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ ने भी टीम सलेक्शन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट वीडियो में कहा,’यह पूरी तरह बेवकूफी है कि सिराज को ऐसे समय व्हाइट बॉल प्लान से बाहर रखा गया है, जबकि भारतीय युवा तेज गेंदबाज संघर्ष कर रहे हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine