Wednesday , January 14 2026

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर पद के लिए लिखित परीक्षा की तारीख का ऐलान हो चुका है। मार्च 2026 को सब इंस्पेक्टर भर्ती की परीक्षा होगी जिन्हें उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। 16 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड UPPRPB ने सब-इंस्पेक्टर पद पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा अगले साल  मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था। अब वे जल्द ही UP Police SI परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने इस पद पर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम शेड्यूल देख सकते हैं। डिटेल्स आधिकारिक वेबसाइट upprpb.gov.in पर जारी है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीते 11 सितंबर तक इस भर्ती प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन मांगे थे, जिसमें करीब 16 लाख 50 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरा है। इस भर्ती के जरिए 4543 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इस भर्ती में नागरिक पुलिस में एसआई के 4242 पद, पीएसी प्लाटून कमांडर के 135 पद, विशेष सुरक्षा वाहिनी में प्लाटून कमांडर के 60 पद,  साथ ही लखनऊ, गोरखपुर और बदायूं में खुल रही पीएसी की महिला बटालियन में महिला प्लाटून कमांडर के लिए 106 पद शामिल हैं।

वहीं, अगर लिखित परीक्षा की बात करें तो ये ओएमआर शीट पर होगी। ये कुल 400 अंकों की होगी, जिसमें कुल 2 घंटे का समय दिया जाएगा। इस पेपर में 160 प्रश्न होंगे जिसमें सामान्य हिंदी, संविधान, जीके समेत कई विषय शामिल रहें। लिखित परीक्षा के बाद सफल हुए उम्मीदवार शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षा  में शामिल होंगे। शारीरिक मानक परीक्षण में उम्मीदवारों की ऊंचाई और सीना का परीक्षण किया जाएगा, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा में पुरुष उम्मीदवारों को 4.8 कि०मी दौड़ 28 मिनट में और महिला अभ्यर्थियों को 2.4 कि०मी० की दौड़ 16 मिनट में पूरी करना होगी।

इसी भर्ती प्रक्रिया में भर्ती बोर्ड ने पहली बार वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था भी शुरू की है। इसमें अभ्यर्थी के नाम, पता, जन्म तिथि, शैक्षणिक योग्यता, लंबाई समेत कई तरह की जानकारियां अपलोड करनी थी और उसके बाद ओटीआर रजिस्ट्रेशन नंबर के बाद ही ऑनलाइन फॉर्म भरना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine