Wednesday , January 14 2026

लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार को मिली एक महिला की लाश

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के गोमतीनगर में सोमवार को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर आपत्तिजनक हालत मे एक महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने बुधवार को हत्या के आरोप में दो युवकों को विनीत खंड से गिरफ्तार किया है। महिला को शराब पिलाने और शारीरिक संबंध बनाने के बाद पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ

आरोपियों ने महिला की लाश को रिटायर्ड IAS के घर के बाहर पार्क की दीवार से सटाकर बैठा कर आरोपी फरार हो गए। शव को मकान की दीवार से सटाकर रखा गया था, जिससे लग रहा था कि वह बैठी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो दोनों आरोपियों की पहचान हो गई। आरोपी देवेन्द्र सिंह कानपुर और सूरज पाल गोमती नगर के विशाल खंड-2 का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच कर रही है। सर्विलांस और फील्ड टीमों को लगा दिया गया है। तीन टीमें अलग-अलग एंगल से जांच कर रही हैं।

वहां चलते राहगीरों को घंटों तक यही लगा कि कोई महिला बैठी है। लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी दोपहर तक महिला वहां से नहीं हिली तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश की पहचान की। महिला की उम्र 45 और अलीगंज सेक्टर- B की रहने वाली रेखा वर्मा है। बताया जा रहा है। महिला के शरीर पर चोट ,बॉडी लगी मिट्टी, पैरों में भी पकड़े जाने के निशान मिले है। घटना का स्थान गोमतीनगर का विशाल खंड-2 है।

पुलिस की पूछताछ में देवेन्द्र ने पुलिस को बताया- सोमवार रात 8 बजे अपने ई-रिक्शा से नवाब पुरवा ठेके पर शराब लेने गया था,तब उसे रेलवे स्टेशन गोमती नगर के पास महिला ने हाथ दे रोककर ई रिक्शा में बैठ गई। रास्ते में उसने शारीरिक संबंध बनाने की बात कही। महिला ने कहा- हमको शराब पिलाओगे, तो साथ चलूंगी। मैंने यह बात अपने दोस्त सूरज को फोन करके बताई। वह बोला- ठीक है घर ले आओ। मैं महिला को विशाल खंड- 2 पानी की टंकी के पास सूरज की झोपड़ी में ले गया। यहां हम तीनों ने बैठकर शराब पी, फिर हम दोनों ने उससे संबंध बनाए। महिला शारीरिक संबंध के बदले पैसे मांगने लगी, जबकि हम लोगों की रुपयों के लेनदेन की कोई बात ही नहीं हुई थी। महिला ने रुपए नहीं देने पर हंगामा शुरू कर दिया। आस-पास पॉश रिहायशी इलाका होने के कारण हम लोग उसे शांत करवाने की कोशिश की,लेकिन वो मानने को तैयार नहीं थी। गुस्से में हम दोनों ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे उसका सिर पीछे रखे तखत में लड़ गया और बेहोश हो गई। काफी देर तक वह नहीं उठी, तो हम लोग डर गए। हम दोनों ने देर रात होने का इंतजार किया। रात करीब 3 बजे उसे हिलाकर देखा तो उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। देवेंद्र ने बताया- हम दोनों शराब के नशे में थे। ई-रिक्शा में महिला को डालकर 200 मीटर दूर एक जगह पर बैठा दिया। हमें लगा कि जब होश आएगा तब वह घर चली जाएगी। हालांकि, सुबह उसकी मौत की खबर से हम लोग घबराकर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine