Wednesday , April 22 2026

सनी देओल एक बार फिर पैपराजी पर खो बैठे अपना धैर्य

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बुधवार यानी 3 दिसंबर को दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अस्थि विसर्जन किया गया। इस दौरान एक बार फिर सनी देओल का गुस्सा देखने को मिला है। उन्होंने अस्थि विसर्जन के दौरान पैपराजी का कैमरा छीन कर उनपर बरसे। यह पहली बार नहीं है जब सनी देओल ने पैपराजी के लिए अपना गुस्सा जाहिर किया है।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र को दुनिया से गए कुछ ही दिन हुए हैं। इस दौरान परिवार समेत बेटे और एक्टर सनी देओल उनकी अर्थी विसर्जन के लिए हरिद्वार पहुंचे। देओल परिवार अब भी गहरे सदमे में है। 3 दिसंबर 2025 को हरिद्वार की पवित्र गंगा में उनकी अस्थियां विसर्जित की गईं।

यह क्षण देओल परिवार के लिए बेहद निजी और भावुक था। हर की पौड़ी घाट पर जब धर्मेंद्र के पोते करण देओल पवित्र जल में अस्थियां विसर्जित कर रहे थे, पूरा परिवार भावुक हो उठा। सनी देओल और बॉबी देओल भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। सभी नम आंखों और भारी मन से अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कर रहे थे । इसी बीच कैमरों की चकाचौंध और भीड़ ने माहौल को गर्म कर दिया। यह देखकर सनी देओल गुस्से से उबल पड़े। सनी देओल एक बार फिर पैपराजी पर अपना धैर्य खो बैठे। और पैपराजी पर भड़कने लगे ,अब सोशल मीडिया पर आया उनका नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि वह एक फोटोग्राफर का कैमरा हटाते हुए सख्त लहजे में पूछते हैं- ‘कितने पैसे चाहिए तुझको? शर्म नहीं आती?’ उनकी नाराजगी इस बात पर थी कि परिवार के शोक को तमाशा बनाने की कोशिश की जा रही थी। वीडियो के सामने आते ही फैंस भी सनी देओल को सही ठहरा रहे हैं।उनका कहना है कि सनी इस वक्त काफी दर्द में है।

इससे पहले, जब धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर लौटे थे, तब भी सनी जुहू स्थित अपने घर के बाहर लगातार कवरेज कर रहे पैपराजी से भिड़ गए थे और उन्हें फटकार लगाई थी। उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा था, “आपके घर में मां-बाप हैं, बच्चे हैं। गाली देते हुए कहा था कि वीडियो बनाए जा रहे हो। शर्म नहीं आती?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine