Wednesday , January 14 2026

मटियारी चौराहे पर काफी देर आग लगते ही पूरे परिसर में मची अफरा–तफरी

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

लखनऊ के मटियारी चौराहे स्थित अवस्थी स्वीट हाउस में मंगलवार देर रात अचानक भीषण आग लग गई। बेसमेंट में मौजूद कर्मचारियों ने जैसे-तैसे बाहर भागकर जान बचाई। अचानक लगी आग और रात के समय हुए अफरा–तफरी के कारण मटियारी चौराहे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा।
 
चिनहट में मटियारी तिराहा स्थित तीन मंजिला इमारत के भूतल पर बनी परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कुछ ही पल में इसने बगल में मिठाई की दुकान और इमारत के दूसरे तल को चपेट में ले लिया। आग लगते ही पूरे परिसर में अफरा–तफरी मच गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । चीखपुकार सुनकर ऊपर रहने वाला परिवार और पीछे हाॅस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं बाहर आ गए। इस दौरान मकान के अंदर दो लोग फंस गए।जिससे एक वृद्ध और युवक फंस गए। पुलिस ने दीवार का एक हिस्सा तोड़कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

दूसरे तल पर मौजूद 85 वर्षीय बुजुर्ग तीन बेटों के साथ एक घंटे तक फंसे रहे।भवन के ऊपरी मंजिलों पर रहने वाले लोग भी तेजी से बाहर निकल आए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, दमकल कर्मियों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाल करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बेसमेंट से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। जब तक कर्मचारी कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा बेसमेंट घने धुएं से भर गया। बेसमेंट में रखा सामान जलकर राख हो गया और दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। कि शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात अवधेश दुकान बंद कर कहीं चले गए थे। रात करीब 10:45 बजे शॉर्ट सर्किट से धमाके के बाद दुकान से लपटें उठने लगीं। विद्युत विभाग से भी जांच कराई जाएगी ताकि आग लगने के कारणों की पुष्टि हो सके। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि अगर आग कुछ देर और फैलती, तो पूरा मकान चपेट में आ सकता था। दमकल कर्मियों ने बताया कि क्षति का आकलन किया जा रहा है और स्वीट हाउस को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine