Wednesday , January 14 2026

मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लगी आग

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में लगी आग,सरकारी फाइलें, कंप्यूटर और प्लास्टिक से आग और भड़क उठी। बैंक बंद होने से आग बुझाने में समस्या हो रही थी।

लखनऊ में मंगलवार रात बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लग गई।यह घटना मोहान रोड पर शकुंतला मिश्रा विवि के बैंक ऑफ बड़ौदा में आग लगने की है। आग में बैंक में रखे दस्‍तावेज राख हो गए। जिस वजह से बैंक सभी कामकाज दो दिन के लिए ठप हो गए । आग में बैंक का सारा फर्नीचर, कंप्यूटर और महत्वपूर्ण दस्तावेज जल गए। इसके साथ ही नुकसान लगभग 12 लाख का हुआ है। बुधवार को बैंक प्रबंधक ने दस्तावेजों का मिलान और उनकी जांच शुरू कराई। उधर, कर्मचारियों ने दो काउंटर लगाकर वहां आने वाले ग्राहकों को आवश्यक जानकारियां दीं। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने रात करीब साढ़े नौ बजे बैंक से आग की लपटें देखीं। फायर बिग्रेड को सूचना देकर वहां मौजूद लोग खुद ही आग बुझाने में जुट गए। तब तक सरकारी फाइलें, कंप्यूटर और प्लास्टिक से आग और भड़क गई । इसी बीच एफएसओ आलमबाग तीन दमकल गाड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने आग पर काबू पाना शुरू कर दिया। आग को काबू करने मे दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की मेहनत की । बैंक बंद होने से आग बुझाने में समस्या हो रही थी। शुरुआती जांच में आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। दमकलकर्मियों ने हथौड़ी से बैंक की खिड़कियों के कांच तोड़े और फिर आग बुझाना शुरू किया। कुछ देर में बैंक मैनेजर हिमांशु और कर्मचारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए और दमकल की मदद से बैंक के ताले खोले।

बैंक अधिकारियों ने कहा कि आग की विस्तृत जांच के लिए सर्वे टीम बृहस्पतिवार को शाखा पर पहुंचेगी और नुकसान का वास्तविक आकलन करेगी। बैंक मैनेजर हिमांशु ने बताया कि लगभग 12 लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। लेकिन स्ट्रॉन्ग रूम में करीब छह लाख की नकदी थी, और महत्वपूर्ण ऋण फाइलें सुरक्षित मिली हैं, जो जलने से बच गई। आग की इस घटना की वजह से तीन दिन तक बैंक का काम प्रभावित रहेगा। टीम बुधवार को घटनास्थल का निरीक्षण करेगी फिर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine