पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
सोशल मीडिया पर इस समय अखिलेश यादव के भाई की शादी के ही चर्चे हो रहे हैं। 25 नवंबर को यूपी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई आर्यन यादव की सेरिंग से शादी हुई। लद्दाख से यादव परिवार में आई नई दुल्हनिया के तस्वीरों को ही निहार ही रहा था कि अब अखिलेश की छोटी बेटी के चर्चे की तेजी हो गई।
इस समारोह में राजनीति के दिग्गज भी शामिल हुए, तो अभी तक भी इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। जिसके लिए खूब बड़ी दावात का इंतेजाम हुआ। लाल लहंगे में दुल्हनिया का सुंदर रूप देखने को मिला,जब नजरें उनकी बेटियों पर गईं, तो हटी ही नहीं। वैसे तो सपा नेता अखिलेश की दो बेटियां और एक बेटा है, जिसमें से बड़ी बेटी अदिति यादव चुनाव प्राचर के दौरान अक्सर ही जनसंपर्क करती नजर आती हैं। साथ कार्यक्रमों का भी हिस्सा बनती हैं, लेकिन टीना यादव कम ही मौकों पर दिखाई देती हैं। एक ओर लाइमलाइट में बनी रहने वाली अदिति यादव, तो दूसरी तरफ कम कैमरे के सामने आने वाली टीना यादव जब अपने चाचा के शादी में सज- संवरकर पहुंचीं, तो हर कोई उनकी खूबसूरती देखते रह गए।कभी लहंगा, तो कभी शरारा पहन बेटियों अपनी देसी अदा से सबका दिल जीत गईं।
गुलाबी शरारा पहने हुए हैं, तो साथ में भाई अर्जुन यादव भी अपने पापा की तरह सिंपल लुक मे साथ में पोज देते नजर आए। वहीं अदिति भी यहां पीच कलर का शरारा पहनकर तैयार हुईं। ऐसे में देसी लिबास में तीनों का ही स्टाइल छा गया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine