Wednesday , April 22 2026

देओल परिवार के लोग ही प्रेयर मीट मे क्यों नहीं हुए शामिल, क्या है सच….

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

देओल परिवार ने 27 नवंबर को धर्मेंद्र की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। लेकिन देओल परिवार के कुछ लोग ही प्रेयर मीट मे शामिल नहीं हुए। ऐसे में फैंस के दिमाग में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और सोशल मीडिया कई सवालों से भर गया।


देओल परिवार ने धर्मेंद्र की याद में निधन के तीन दिन बाद 27 नवंबर (गुरुवार ) को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में दिवंगत एक्टर की प्रेयर मीट का आयोजन किया था। इसमें सनी देओल, बॉबी देओल, अभय देओल, करण देओल, आर्यमन देओल, अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, सलमान खान, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, अक्षय कुमार, रेखा, करण जौहर, सुभाष घई, सोनाक्षी सिन्हा ,ज़हीर इकबाल, चंकी पांडे, अनु मलिक, सोनू निगम, कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, आर्यन खान, तब्बू, मनजीत मान, विद्या बालन, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, शरमन जोशी, प्रीति सप्रू, टाइगर श्रॉफ, दिव्या दत्ता, विवेक ओबेरॉय, सुरेश ओबेरॉय, संजय खान, अनिल शर्मा, गुड्डू धनोआ, बब्बू मेहरा, अवतार गिल, योगेश लखानी, शबान आज़मी, अब्बास-मस्तान, भूषण कुमार,अमीषा पटेल, बोनी कपूर, फरदीन खान, मुकेश खन्ना ,सोनू सूद समेत बॉलीवुड की तमाम हस्तियां उनकी प्रेयर मीट में पहुंची। मगर हेमा मालिनी, ईशा देओल और अहाना नजर नहीं आए। ऐसे में कई तरह के सवाल उठने लगे कि आखिर परिवार के ही लोग शामिल क्यों नहीं हुए, धर्मेंद्र का दूसरा परिवार मौजूद क्यों नहीं था। क्या धर्मेंद्र के लिए दो जगह रखी गई प्रार्थना सभा,क्यों ताज लैंड्स एंड में नहीं दिखी हेमा और उनकी बेटियां ! सोशल मीडिया पर उनके प्रेयर मीट में न आने को लेकर चर्चा हो रही है।

जानकारी के अनुसार हेमा मालिनी ने जुहू स्थित अपने घर पर अपने दिवंगत पति धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा रखी थी। हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र के लिए अपने घर में शांति पाठ रखा था। इस प्रेयर मीट में पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री सुभाष महारिया भी दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। हेमा मालिनी के घर पर धर्मेंद्र के लिए रखी गई प्रेयर मीट की कुछ तस्वीरें पूर्व केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री सुभाष महरिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। जिनमें हेमा मालिनी साधारण लुक में नजर आ रही हैं। धर्मेंद्र की तस्वीर को फूलों से सजाया गया है। कई सेलेब्रिटीज गुरुवार शाम को हेमा मालिनी के घर पहुंचे। जिनमें सुनीता आहूजा, महिमा चौधरी और ईशा देओल के पूर्व पति भरत तख्तानी शामिल हुए।

वहीं देओल परिवार ने ताज लैंड्स एंड में धर्मेंद्र की प्रेयर मीट का आयोजन किया था। जिसकी तस्वीरों में सनी देओल और बॉबी देओल मेहमानों के साथ नजर आ रहे हैं। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine