Wednesday , January 14 2026

दिग्गज धर्मेंद्र की एक भव्य प्रतिमा तैयार करने का काम किया, कौन है ये खास फैन ?शुरू

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

कौन है? ये पंजाब के मूर्तिकार जो अनोखे अंदाज में दिग्गज दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को देंगे श्रद्धांजलि। हॉल ही में मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में अभिनेता का अंतिम संस्कार किया गया। पंजाबी मूर्तिकार पूरी लगन के साथ अभिनेता धर्मेंद्र का स्टैच्यू (प्रतिमा) तैयार करने में जुटे हैं।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर पूरा देश शोक में डूबा है। इस दुखद मौके पर इनके एक फैन ने अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देने का प्लान किया। आइए जानते है , कौन है वो फैन :

पंजाब के मोगा जिले के गांव मानुके के रहने वाले मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल है जिन्हें बचपन से ही मूर्ति बनाने का शौक है और मात्र 20 वर्ष की उम्र उन्होंने अपनी पहली मूर्ति गौतम बुद्ध की बनाई थी। उन्होंने धर्मेंद्र की एक भव्य प्रतिमा तैयार करने का काम शुरू कर दिया है, अभी इस दिनों वो अभिनेता धर्मेंद्र का स्टैच्यू (प्रतिमा) तैयार करने में जुटे हैं। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर को निधन हो गया। उनके निधन के बाद इंडस्ट्री में मातम पसरा है। धर्मेंद्र का जन्म पंजाब में हुआ था। उनके पिता केवल कृष्ण देओल शिक्षक थे। आखिरी बार 14 दिसंबर 2015 को धर्मेंद्र लुधियाना आए थे। 

मूर्तिकार इकबाल सिंह गिल दिग्गज अभिनेता को अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि देंगे। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को अपनी कला के जरिये श्रद्धांजलि देने के लिए उनका स्टैच्यू तैयार कर रहे हैं। धर्मेंद्र का स्टैच्यू बनने में लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा, इस स्टैच्यू बनाने में लगभग एक लाख रुपये का खर्च आएगा, जो वह खुद ही कर करेंगे। जिसके बाद इस स्टैच्यू को इकबाल अपनी आर्ट गैलरी में स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र जी पंजाब की मिट्टी से जुड़े हुए इंसान थे, जिनको हम कभी नहीं भूल पाएंगे। आज इस संसार में वो नहीं हैं, लेकिन हर पंजाबियों के दिल में रहेंगे। स्टैच्यू की लंबाई और चौड़ाई धर्मेंद्र जी के कद काठी के हिसाब से ही बनाई जाएगी।जो कला प्रेमियों और धर्मेंद्र के फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र होगी।

अब तक वे बाबा लाडी शाह, सिद्धू मूसेवाला, संदीप नंगल अंबियां, कई फौजी शहीदों और कई प्रसिद्ध हस्तियों के स्टैच्यू बना चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, एथलीट मिल्खा सिंह और अन्य प्रमुख व्यक्तियों की भी मूर्तियां तैयार की हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बनाई मूर्तियां देश के अलग-अलग राज्यों के साथ-साथ विदेशों में भी भेजी जाती हैं। इकबाल सिंह ने कहा कि जो लोग देश का मान बढ़ाते हैं, हम उन महान व्यक्तित्वों को अपनी कला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine