पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को पुलिस मुख्यालय में मंगलवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मंगलवार को अयोध्या में राम मंदिर के ध्वजारोहण के बाद गृह मंत्री का पदभार संभाला। चार्ज लेने के बाद उन्होंने डीजीपी और अन्य पदाधिकारियों के साथ राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की।
अयोध्या में ध्वजारोहण सुबह 11.45 से दोपहर 12 बजे के बीच अभिजीत मुहूर्त में हुआ। दूसरी ओर, पटना में सम्राट चौधरी ने इसके कुछ मिनट बाद ही गृह मंत्री का पदभार संभाला। सम्राट मंगलवार को गृह मंत्री का पदभार संभाल रहे हैं। बिहार के गृह मंत्री का चार्ज संभालते ही सम्राट चौधरी ऐक्शन में आ गए हैं।
बिहार के नए गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने पदभार संभालते ही एंटी रोमियो स्क्वाड को पुनर्जीवित करने और माफियाओं को कड़ी चेतावनी देने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। स्कूल-कॉलेज के आसपास छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले मनचलों को रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉयड बनाया जाएगा। इसके तहत पिंक मोबाइल पुलिस टीम की तैनाती होगी। उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपनी प्राथमिकता पर जोर दिया है। इंटरनेट मीडिया ,जेल की समीक्षा ,साइबर अपराध आदि पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
बता दें कि नीतीश कुमार की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 20 नवंबर को हुआ था। बिहार में नीतीश सरकार के कार्यकाल में पहली बार भाजपा को गृह विभाग मिला है। साल 2005 के बाद से राज्य में जब भी एनडीए की सरकार रही, यह विभाग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास ही रहा। 2025 के विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद जब नीतीश के नेतृत्व में ही नई सरकार का गठन हुआ तो उन्होंने सबसे अहम माने जाने वाला गृह विभाग छोड़ दिया और भाजपा को दे दिया।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine