Wednesday , January 14 2026

लखनऊ के लुलु मॉल मिला धमकी भरा पत्र ,अफसर हुए चौकन्ने

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आ रही है लखनऊ में यूपी विधानसभा, एयरपोर्ट और  चारबाग स्टेशन और अन्य ऐतिहासिक इमारतों को 24 घंटे में बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी के बाद हड़कंप मच गया है। लखनऊ के लुलु मॉल को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां और अफसर चौकन्ने हो गए।

लाल किले के पास दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद से लखनऊ पुलिस अलर्ट है। दिल्ली विस्फोट कांड के 14वें दिन और अयोध्या में आयोजित होने वाले धर्म ध्वजा कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर स्थित लुलु मॉल के बाथरूम में सोमवार को धमकी भरा पत्र मिला। पत्र में 24 घंटे में सरकारी इमारतों और स्कूलों को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई है। उस पत्र मिलने के मिलने के बाद से भीड़भाड़ वाले स्थलों पर विशेष निगरानी बढ़ा दी गई है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

अभी दिल्ली बम ब्लास्ट का मामला शांत भी नहीं हुआ था था कि राजधानी के लुलु मॉल में जो पत्र मिला हैं उससे सभी में दहशत का माहौल है, उस पत्र में 24 घंटे के भीतर चारबाग समेत शहर की प्रमुख इमरतों, कई स्कूलों, सरकारी इमारतों और प्रमुख भवनों को बम से उड़ाने की बात लिखी गई है। लिखा था कि 24 घंटे के अंदर शहर में तबाही मचेगी। बचा सकते हो तो बचा लो। घटना की जानकारी लुलु माल प्रशासन ने पुलिस को दी। इसके बाद शहर भर की पुलिस सड़क पर उतरी।हजरतगंज विधानसभा सहित कई जगहों पर डॉग स्क्वॉड , बीडीएस के साथ पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। 

बम और डाग स्क्वायड टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने सघन चेकिंग अभियान चलाने के साथ साथ पूरा शहर हाई अलर्ट कर दिया गया। पुलिस ने मॉल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है,लगातार सीसी कैमरों की एक टीम तफ्तीश कर रही है। जिससे पता लगाया जा सके कि यह पत्र वहां किसने रखा। जल्द ही बाथरूम में पत्र फेंकने वाले को गिरफ्तार किया जाएगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine