Friday , April 17 2026

मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने पलाश-स्मृति की शादी के टलने पर दी प्रतिक्रिया

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

क्रिकेटर स्मृति मंधाना और पलाश की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही थीं। लेकिन फिलहाल कपल की शादी पोस्टपोन कर दी गई। पलाश मुच्छाल और स्मृति मंधाना 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे। हल्दी और मेहंदी की रस्म शुरू हो चुकी थीं। मगर, शादी से पहले स्मृति के पिता की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद कपल की शादी पोस्टपोन कर दी गई।

क्रिकेटर स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत अचानक खराब होने के बाद पलाश मुच्छाल की तबीयत भी खराब है। म्यूजिक कंपोजर की मां ने बेटे की तबीयत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि स्मृति के पिता की तबीयत बिगड़ने से पलाश बुरी तरह टूट गए और वे लगातार चार घंटे तक रोते रहे। तबियत अचानक बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती किए गए।

इस वाकये के बाद स्मृति ने अचानक अपने शादी से जुड़े सारे पोस्ट इंस्टाग्राम से डिलीट कर दिये। यही नहीं उन्होंने अपने शादी के अनाउंसमेंट और स्टेडियम में प्रोपोज़ल के सारे वीडियो पोस्ट और वीडियो भी हटा दिये। सब हैरान हैं कि मंधाना ने ऐसा क्यों किया। इसने अटकलों के बाज़ार में भी हलचल मचा दी है।

जानकारी के अनुसार पलाश मुच्छाल एक प्राइवेट हॉस्पिटल में ट्रीटमेंट के लिए गए। उन्हें वायरल इंफेक्शन और एसिडिटी की शिकायत हुई। रिपोर्ट के अनुसार स्थिति गंभीर नहीं है। ट्रीटमेंट के बाद अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई और वह अपने होटल वापस चले गए। 

मशहूर गायिका पलक मुच्छल ने आज सोमवार को अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर पलाश-स्मृति की शादी के टलने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण, स्मृति और पलाश की शादी स्थगित कर दी गई है। हम आप सभी से अनुरोध करते हैं कि इस संवेदनशील समय में परिवारों की निजता का सम्मान करें।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine