Friday , April 17 2026

फैंस और फिल्मी सितारों के बीच गम का माहौल

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बॉलीवुड से बेहद बुरी खबर सामने आई है। अभिनेता धर्मेंद्र नहीं रहे। 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली। फैंस और फिल्मी सितारों के बीच गम का माहौल है। धर्मेंद्र के जाने से देओल फैमिली को बड़ा झटका लगा है।

दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे। आज सोमवार को उनका निधन हो गया है। बॉलीवुड के हीमैन अपने आखिरी सफर पर निकल चुके हैं। कई सेलेब्स उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए हैं। धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार में बिग बी अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। शाहरुख खान सलमान खान, सलीम खान, अक्षय कुमार, आमिर खान, अभिषेक बच्चन, मीका सिंह , गोविंदा समेत दीपिका पादुकोण ,और रणवीर सिंह और कई धर्मेंद्र के अंतिम संस्कार के लिए तमाम सितारे श्मशान घाट पहुंच धर्मेंद्र को अंतिम विदाई दी। 

सोशल मीडिया पर हर कोई बॉलीवुड के हीमैन को नम आंखों से विदाई दे रहा है। कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए धर्म जी को श्रद्धांजलि दी है। धर्मेंद्र को विदाई देने के बाद हेमा मालिनी और ईशा देओल अपनी कार से निकले हैं दोनों ही काफी भावुक नजर आए। धर्मेंद्र के जाने से देओल परिवार में सभी गमगीन हैं। मुंबई के विले पार्ले स्थित श्मशान घाट में एक्टर के परिवारवाले मौजूद हैं। हीमैन के अंतिम संस्कार में कई दिग्गज सितारे नजर आ रहे हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट लिखा है। X पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना एक सदी की समाप्ति है।पीएम ने धर्मेंद्र के काम की तारीफ की है। वहीं  यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा- लोकप्रिय फिल्म अभिनेता श्री धर्मेंद्र जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine