Wednesday , January 14 2026

जस्टिस सूर्यकांत ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया/CJI के पद की ले ली शपथ

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

CJI बीआर गवई भारत के मुख्य न्यायाधीश के पद से रिटायर हो गए हैं। जस्टिस सूर्यकांत देश के 53वें CJI बन गए हैं। वहीं, सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत ने चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया/CJI के पद की शपथ ले ली है और अपना पद संभाल लिया है। इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद बहन और बड़े भाई के पैर छुए। इस कार्यक्रम में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। इस मौके पर पीएम मोदी समेत कई और नेता राष्ट्रपति भवन में मौजूद थे।

जस्टिस सूर्यकांत ने सोमवार को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के तौर पर शपथ ली है। आपको बता दें कि जस्टिस सूर्यकांत को 30 अक्टूबर को अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। वह लगभग 15 महीने तक CJI के पद पर रहेंगे और नौ फरवरी 2027 को 65 वर्ष की उम्र होने पर यह पद से रिटायर होंगे।

पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कई उल्लेखनीय फैसले लेने वाले न्यायमूर्ति सूर्यकांत को 5 अक्टूबर, 2018 को हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में  जस्टिस सूर्यकांत का कार्यकाल आज 24 नवंबर 2025 से लेकर 9 फरवरी, 2027 तक रहेगा।

आपको बता दें कि CJI सूर्यकांत का जन्म हरियाणा के हिसार जिले में 10 फरवरी, 1962 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। वह एक छोटे शहर के वकील से देश के सर्वोच्च न्यायिक पद पर पहुंचे हैं। उन्होंने साल 2011 में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से कानून में स्नातकोत्तर में ‘प्रथम श्रेणी में प्रथम’ स्थान प्राप्त करने का गौरव भी हासिल किया है।

PM मोदी ने X पर पोस्ट किया- “भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। उनके आगामी कार्यकाल के लिए उन्हें शुभकामनाएं।” वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लिखा- “भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर जस्टिस सूर्यकांत को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine