पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बरेली मे 26 सितंबर को हुए दंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर आरिफ पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। बरेली में बवाल के मुख्य आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबियों पर कार्रवाई फिर से शुरू हो गई। आरिफ के एक बड़े मार्केट और शोरूम को ध्वस्त कर दिया गया है।
बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल का साजिशकर्ता मौलाना तौकीर रजा फतेहगढ़ जेल में बंद है। इसी कड़ी में बरेली प्रशासन ने मौलाना तौकीर रजा के करीबी मोहम्मद आरिफ की कथित अवैध मार्केट को ध्वस्त कर दिया। आज बरेली विकास प्राधिकरण ने पीलीभीत बाईपास रोड और जगतपुर इलाके में उदंगे के मास्टरमाइंड मौलाना तौकीर रजा के करीबी कॉलोनाइजर आरिफ की दो बड़ी संपत्तियों पर बीडीए का बुलडोजर चला और दोनों संपत्तियों, शोरूम और बड़े से मार्केट को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है।
बरेली विकास प्राधिकरण की टीम जैसे ही अवैध निर्माण ढहाने पहुंची, पुलिस ने पूरे इलाके को पहले ही चारों ओर से घेर लिया था। सीओ तृतीय के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था ना हो सके और बुलडोजर की कार्रवाई शांतिपूर्वक पूरी की जा सके।सीओ ने माइक लेकर लोगों को यहां से दूर रहने का निर्देश दिया ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो।
जांच में निर्माण अवैध पाए जाने के बाद बीडीए ने पहले 11 अक्तूबर को दोनों परिसरों को सील किया था। इनके करीबी आरिफ ने जगतपुर में तीन साल पहले अवैध दो मंजिला मार्केट बनवाकर कई दुकानों को 30-30 लाख रुपये में बेचा। जो नहीं बिकीं, उनको किराये पर उठा दिया।
बरेली में दंगे के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के करीबी आरिफ की संपत्तियों पर आज बुलडोजर चलाया गया। 26 सितंबर को जुमे की नमाज के बाद बरेली में तनाव की स्थिति बन गई थी, लोग बड़ी संख्या में ‘आई लव मोहम्मद’ के पोस्टर लेकर जमा हुए थे। बताया गया कि यह प्रदर्शन बिना अनुमति के किया जा रहा था। प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की और हाथापाई और पत्थरबाज़ी हुई । माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा था।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine