पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
पूरे देश में अवैध घुसपैठियों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में अवैध घुसपैठ को लेकर अफसरों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद से कड़े से कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में अवैध घुसपैठ पर नकेल कसने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को कठोर और त्वरित कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को अवैध घुसपैठ पर त्वरित और सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था, राष्ट्रीय सुरक्षा और सामाजिक समरसता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राज्य की धरती पर किसी भी तरह की संदिग्ध या अवैध गतिविधि को जरा भी जगह नहीं दी जाएगी।
ऐसे में राज्य सरकार ने इस मुद्दे को प्राथमिकता पर लेकर एक मजबूत और पारदर्शी प्रक्रिया लागू करने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में रहने वाले अवैध घुसपैठियों की पहचान सुनिश्चित करे और नियमानुसार कार्रवाई शुरू करे।मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि अवैध घुसपैठ न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि प्रदेश की सुरक्षा और सामाजिक समरसता के लिए भी खतरा बन सकती है, इसलिए ज़रूरी है कि हर जिले का प्रशासन इस मुद्दे पर संवेदनशील और सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के लिए अस्थायी डिटेंशन सेंटर का निर्माण किया जाए। इन केंद्रों में विदेशी नागरिकता के अवैध व्यक्तियों को रखा जाएगा और आवश्यक सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने तक वहीं आवास सुनिश्चित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि डिटेंशन सेंटर में रखे गए अवैध घुसपैठियों को तय प्रक्रिया के तहत उनके मूल देश भेजा जाएगा।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine