Wednesday , December 10 2025

महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना जल्द बंधेगी शादी के पवित्र बंधन में

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बॉलीवुड सिंगर पलक मुच्छल के भाई और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना दो दिन बाद शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। बीते शुक्रवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी रखी गई, जिसकी वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

भारतीय महिला टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और मशहूर म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल अपनी हल्दी सेरेमनी में जमकर थिरके, वहीं क्रिकेटर की ब्राइड स्क्वॉड भी ‘झूमे जो पठान’ पर डांस करती हुई नजर आई। स्मृति मंधाना दो दिन बाद पलाश मुच्छल की दुल्हन बनेंगी।

हल्दी की एक नई वीडियो सामने आई है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य हल्दी सेरेमनी में बॉलीवुड के गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। वहीं कुछ वीडियो में पलाश मुच्छल और स्मृति मंधाना एक साथ डांस करते दिख रहे हैं। स्मृति और पलाश के चेहरे पर अलग ही खुशी देखने को मिल रही है। वहीं, इसी हफ्ते पलाश मुच्छल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को शादी के लिए प्रपोज किया था। ये मैदान स्मृति के लिए बहुत खास है क्योंकि यहीं भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को हराकर जीत हासिल की थी और महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था।

बता दें कि म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी 23 नवंबर को इंदौर में होने वाली है। दोनों एक दूसरे को बीते 6 साल से डेट कर रहे हैं और अब भारत को वनडे वर्ल्ड कप जिताने के बाद कपल ने शादी का आधिकारिक एलान किया है। स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल महाराष्ट्र के सांगली गांव में सात फेरे लेंगे। 23 नवंबर को दोनों विवाह सूत्र में बंधेंगे। इस हाईप्रोफाइल शादी के आमंत्रण कार्ड इंदौर में पलाश परिवार के रिश्तेदारों व मेहमानों को भी बंटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine