पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों देश में सनातन एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं, जिसकी शुरुआत 7 नवंबर से हुई थी। उनकी इस यात्रा में अभिनेता, अभिनेत्रियों से लेकर क्रिकेटर भी जुड़ रहे हैं।वहीं इसको लेकर अब सोशल मीडिया पर बवाल भी मचा हुआ है।
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की इन दिनों सनातन एकता पद यात्रा निकाल रहे हैं। 7 नवंबर से उनकी ये यात्रा दिल्ली से शुरू हुई जो वृंदावन तक जाएगी। लाखों की संख्या में उनके साथ लोग जुड़ रहे हैं, दूसरी तरफ अब बाबा बागेश्वर की ये पदयात्रा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुई है,जिसका कारण यात्रा में ऐसे लोगों का शामिल होना जिनपर घोटाले का आरोप लगा है और जो अश्लील कटेंट बनाते है। सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपनी छवि सुधारने के लिए ऐसा किया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर काफी बहस भी छिड़ी हुई है।
हाल ही में धीरेंद्र शास्त्री की सनातन एकता पद यात्रा में अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और टीवी की मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर भी शामिल हुई। इन दोनों के इस पदयात्रा में शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर हल्ला मच गया कि आखिर जो अश्लीलता फैलाती हो और जिसका नाम घोटाले में आया हो उनको सनातन एकता की इस पद यात्रा मं क्यों शामिल किया गया? एक नेटिजन ने तस्वीरें साझा कीं और लिखा कि उनमें से हर किसी पर कानूनी केस चल रहे हैं या फिर कुछ ना कुछ आरोप लगे हैं।
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अपने खिलाफ दर्ज 60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। ऐसे में जब शिल्पा, वृंदावन पदयात्रा में शामिल हुईं तो उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि शिखर धवन, शिल्पा शेट्टी, एकता कपूर और राजपाल यादव जैसे घोटालेबाज, अश्लील फिल्में बनाने वाले और धर्मांतरण करने वाले पहले से ही इसमें शामिल हो चुके हैं। नोरा, श्रद्धा और उनकी टीम से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा में शामिल हों, भगवा चोला ओढ़ लें और न्यायिक नतीजों या कानूनी जांच से बचें.”
दूसरे यूजर ने वीडियो जारी करके लिखा कि धीरेंद्र शास्त्री जी, पद-यात्रा में शिल्पा शेट्टी और एकता कपूर को बुलाना… क्या आपके संस्कार का संदेश है? यूजर्स इसको लेकर लेकर सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और तरह-तरह की पोस्ट भी शेयर कर रहे हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine