पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
बिहार चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद अब सूबे में नई सरकार के गठन की बारी है। पटना के गांधी मैदान में भव्य तैयारी की गई है। बिहार में नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। सीएम नीतीश के साथ 26 मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।
नीतीश कुमार एक बार फिर बिहार के मुख्यमंत्री बन गए हैं।
भाजपा के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा उपमुख्यमंत्री बने। मंत्रिमंडल में भाजपा, जदयू समेत कई दलों को प्रतिनिधित्व मिला है। युवा और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है। नीतीश मंत्रिमंडल में शपथ लेने वाले मंत्रियों में मंगल पाण्डेय, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद, मदन सहनी भी शामिल हैं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा गृहमंत्री अमित शाह, आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और इसके अवाला देश भर की नामचीन हस्तियों जिसमें कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केंद्रीय मंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
बिहार में नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए सरकार का गठन हो गया है।कॉमनेवल्थ गेम्स में मेडल जीतने वाली इंटरनेशनल लेवल की शूटर भी बिहार की नीतीश सरकार में मंत्री बन गई हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine