Wednesday , January 14 2026

महिलाओं और मुसलमान को मंत्रिमंडल में दी गई जगह

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार की नई एनडीए सरकार में जातीय समीकरण को साधने की पूरी कोशिश की गयी है। राजपुत, ब्राह्मण, भूमिहार, दलित, वैश्य, कुर्मी, कुशवाहा, मल्लाह, यादव लगभग सभी समाज को प्रतिनिधित्व दी गयी है। महिलाओं और मुसलमान को मंत्रिमंडल में जगह दी गई है।


गुरुवार को नीतीश कुमार ने बिहार के 10वें सीएम के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों को शपथ दिलाई। मंत्रियों की जातिवार बात करें दो गुरुवार को मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में 8 सवर्ण, 8 ओबीसी, 5 दलित-महादलित, 6 कुर्मी-कुशवाहा, दो यादव, 2 निषाद, 4 वैश्य शामिल हैं। महिला, मुसलमान और अन्य जातियों से भी मंत्री बनाए गए हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी। पीएम मोदी ने कार्यक्रम की फोटो शेयर शेयर करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”नीतीश कुमार को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।”

उन्होंने दूसरे पोस्ट में लिखा, ”सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने पर ढेरों बधाई। जमीनी स्तर पर दोनों नेताओं के पास जनसेवा का लंबा अनुभव है। उन्हें भी मेरी बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”

पीएम मोदी ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”बिहार सरकार में मंत्रियों के रूप में शपथ लेने वाले सभी साथियों को मेरी हार्दिक बधाई। समर्पित नेताओं की यह एक ऐसी शानदार टीम है, जो बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। उन सभी को मेरी ढेरों शुभकामनाएं।”

नीतीश कुमार के शपथ लेने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी है।अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए कहा, “श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई. आगामी पांच सालों तक अपनी मूल समाजवादी विचारधारा पर आधारित स्वतंत्र शासन व्यवस्था चलाने और जनहितकारी सकारात्मक कार्य करने के लिए शुभकामनाएं!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine