पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई भारत आ गया है। भारतीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) अंडरवर्ल्ड डॉन लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई को भारत लेकर आई है। दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड होते ही एनआईए की टीम ने 2022 से फ़रार और अमेरिका में रह रहे अनमोल बिश्नोई को हिरासत में ले लिया।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई भारत के साबरमती जेल में बंद है और अब उसके भाई अनमोल बिश्नोई को विदेश को डिपोर्ट कर भारत लाया गया है। अमेरिका से डिपोर्ट किए गए अनमोल को बुधवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारा गया। दिल्ली की पटियाला कोर्ट में अनमोल बिश्नोई की पेशी हुई है । अनमोल बिश्नोई को पटियाला हाउस कोर्ट ने 11 दिन की NIA रिमांड पर भेजा, एनआईए ने 15 दिनों की रिमांड मांगी थी।
अनमोल पर बाबा सिद्दीकी हत्याकांड, सिद्धू मूसे वाला मर्डर और सलमान खान के घर पर फायरिंग ,आपको बता दें कि अनमोल बिश्नोई भारत के कई बड़े मामलों में वांटेड है, जिनमें सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग केस, बाबा सिद्दिकी हत्याकांड और देश के कई राज्यों में दर्ज अन्य कई हाई-प्रोफाइल केसों में आरोप हैं। “वह दूसरे गैंगस्टरों की मदद से विदेश में रहते हुए भी भारत में फ़िरौती वसूलने का काम कर रहा था.”
जानकारी के अनुसार, अनमोल अप्रैल 2022 में फर्जी पासपोर्ट की मदद से भारत से भागा था। वह नेपाल, दुबई, केन्या होते हुए अमेरिका पहुंच गया था,बाद में उस अमेरिका के होमलैंड सिक्योरिटी डिपार्टमेंट ने कैलिफोर्निया
में हिरासत में ले लिया था और तब से वह स्थानीय पुलिस की कस्टडी में था।
पंजाब का रहने वाला गोल्डी बराड़ और राजस्थान का रहने वाला रोहित गोदारा अब लॉरेंस बिश्नोई, अनमोल और उसके गैंग के सबसे बड़े दुश्मन हैं। भारत में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कई दुश्मन खासकर विरोधी गैंग लगातार लॉरेंस गैंग के गुर्गों और बड़े गैंगस्टर को टारगेट करने के मिशन पर लगे रहते हैं।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine