Wednesday , December 10 2025

ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खाते और करोड़ों का ट्रांजेक्शन

उत्तर प्रदेश से लुटेरी दुल्हन की हैरान करने वाली कहानी सामने आई है। यूपी पुलिस के दरोगा को झांसा देकर चौथी शादी रचाने वाली लुटेरी दुल्हन को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लुटेरी दुल्हन दिव्यांशी के पास कई करोड़ रुपये मिलने का अनुमान है।

कानपुर जिले के ग्वालटोली थाना पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने की आरोपी मेरठ की बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी को सोमवार की दोपहर शादी को कमाई का धंधा बनाने वाली लुटेरी दुल्हन आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गई।। कानपुर के ग्वालटोली थाने में तैनात दरोगा ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आरोपी महिला ने दो बैंक अधिकारियों समेत 10 से अधिक लोगों को जाल फंसाकर रकम वसूली है। पुलिस मंगलवार को आरोपी महिला को कोर्ट में पेश कर सकती है।

आरोपी के खिलाफ थाने में तैनात रहे दरोगा आदित्य कुमार लोचव ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार लोचव 2019 बैच के एसआई हैं। आदित्य ने बताया कि  गांव के ही एक रिश्तेदार मेरठ मवाना में रहने वाली 30 साल की दिव्यांशी चौधरी का रिश्ता लेकर आए थे। बुलंदशहर के बीबीनगर में रहने वाले आदित्य कुमार ने 17 फरवरी 2024 को मेरठ के बड़ा मवाना निवासी दिव्यांशी चौधरी से धूमधाम से विवाह किया था। आदित्य का आरोप था कि शादी के बाद से दिव्यांशी ससुराल में नहीं बल्कि वह मायके में रहकर बीएड और सीटेट की तैयारी की बात कहती थी। उनसे ऑनलाइन रुपये मंगवाती थी,लेकिन ससुराल आने पर अपने सारे यूपीआई एप डिलीट कर देती थी। 

दरोगा के मुताबिक, शादी के चार महीने बाद वह घर गए थे। दिव्यांशी भी मौजूद थी। उन्होंने उसके हाथ से मोबाइल ले लिया। इस पर वह सकपका गई। उसके मोबाइल पर यूपीआई के सारे एप डिलीट थे। एप की जांच की तो ट्रांजेक्शन हिस्ट्री में 10 से ज्यादा खाते और करोड़ों का ट्रांजेक्शन मिला। खातों के बारे में पूछने के बाद दिव्यांशी उनसे झगड़ाकर मायके चली गई और फिर लौटी नहीं। इसके बाद धीरे-धीरे राज खुलता चला गया। शुरुआत में आरोपी के खिलाफ कोई ठोस सुबूत नहीं मिले थे लेकिन फिर साक्ष्य मिलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया है। दरोगा ने दिव्यांशी चौधरी के खिलाफ सैकड़ों साक्ष्य दिए, जिससे यह साबित हुआ कि दिव्यांशी शादी करने के बाद पैसा वसूलती है। पुलिस के पास जो साक्ष्य हैं उसके मुताबिक आरोपी महिला ने दो बैंक मैनेजर, दो पुलिस कर्मियों से शादी कर चुकी है। सभी पर आरोप लगाकर उनसे मोटी रकम वसूली है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के तरीके के आधार पर उसको लुटेरी दुल्हन की संज्ञा दी गई। वह पहले रीति रिवाज से शादी करती है और दुष्कर्म का आरोप लगाकर एफआईआर दर्ज करा देती थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद उससे वसूली करती थी। पिछले साल 25 नवंबर को कमिश्नरी कार्यालय में दिव्यांशी ने हाईवोल्टेज ड्रामा कर पति आदित्य पर परेशान करने और 14.50 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया था। उसने कहा था कि पति के कई महिलाओं से संबंध हैं। वह सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवतियों को अपने जाल में फंसाता है फिर उसकी वीडियो और फोटो के दम पर ब्लैकमेल करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine