पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
माफिया मुख्तार अंसारी के घर लंबे समय बाद खुशियां छाईं हुई हैं। माफिया मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर ने 15 नवंबर को दिल्ली मे निकाह कर लिया है। आज रिसेप्शन पार्टी में सपा के बड़े नेताओं को इनवाइट किया गया है।
दिल्ली के एक रिसार्ट में हुई सीक्रेट शादी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने 14 नवंबर को गुपचुप निकाह किया। इस अवसर पर मुख्तार अंसारी का पूरा परिवार और करीबी जुटे रहे। आज दिल्ली के ही अशोक लॉन में रिसेप्शनभी आयोजित किया गया है। इसमें परिवार के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए। पूरे आयोजन को निजी रखा गया। पिता मुख्तार अंसारी और मां अफशां अंसारी की गैर मौजूदगी में रस्मों को विधायक भाई अब्बास अंसारी और भाभी निकहत अंसारी ने निभाया है। सूत्रों के मुताबिक, निकाह के दौरान उमर पिता मुख्तार को याद कर भावुक हो गए। स्टेज पर पत्नी को पिता की तस्वीर दिखाई।
बता दें, मां अफशां अंसारी भी निकाह में शामिल नहीं हो सकी , क्योंकि पुलिस उनकी तलाश कर रही है। उन पर 1 लाख का इनाम है। साथ ही आजीवन वारंट भी जारी है। यूपी में योगी सरकार आने के बाद से ही मुख्तार अंसारी और उनके परिवार पर शिकंजा कस गया था। मुख्तार अंसारी ही नहीं उनकी पत्नी अफशां अंसारी, दोनों बेटों अब्बास अंसारी और उमर अंसारी के खिलाफ भी कई केस हुए। मुख्तार अंसारी की तो जेल में ही मौत हो गई। अब्बास अंसारी और उमर अंसारी भी जेल में रहे। ऐसे में पूरा परिवार कोर्ट कचहरी और पुलिसिया कार्रवाई में ही कई साल से बिजी था।
उमर की दुल्हन के बारे में बताया जा रहा है कि वह बेहद खूबसूरत होने के साथ साथ गाजीपुर के ही मुहम्मदाबाद के रहने वाले कारोबारी मलिक मियां की नातिन है। कहा जा रहा है कि उमर और उनकी पत्नी एक-दूसरे को बहुत पहले से जानते थे। दोनों की रजामंदी के बाद परिवार की सहमति से रिश्ता तय हुआ और अब शादी हुई है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine