Wednesday , December 10 2025

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार लेंगे शपथ

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम 14 नवंबर को रात तक आ गया था। बिहार में भाजपा ने 89 सीटों पर जीत हासिल की है।अब भी पार्टियां आश्चर्यजनक जीत-हार के कारण समझ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार शपथ लेंगे। उप मुख्यमंत्री का चेहरा नया होने की चर्चा है।

इस विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। विपक्ष को करारी हार मिली कुछ नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा दिए। बिहार के दोनों मौजूदा उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व विजय कुमार सिन्हा समेत चार भाजपा विधायकों को हासिल मतों पर सवाल उठ रहा है। भारत निर्वाचन आयोग को लोग एक स्क्रीनशॉट के जरिए घेर रहे हैं। वायरल तस्वीर में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़े सम्राट चौधरी को एक लाख 22 हजार 480 वोट, लखीसराय सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले विजय कुमार सिंह को एक लाख 22 हजार 408 वोट,छातापुर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े नीरज कुमार सिंह को एक लाख 22 हजार 491 वोट और बनमनखी विधानसभा से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े कृष्णा कुमार ऋषि को एक लाख 22 हजार 494 वोट मिले हैं। विपक्ष ने इन वोट को लेकर सवाल कर रही है, हालांकि अब तक किसी ने इस मामले की लिखित शिकायत नहीं की है।

भाजपा ने 89 सीटों पर, जदयू ने 85 सीटों पर और राजद ने 25 सीटों पर जीत हासिल की। लोजपा (रा.) 19 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस को 6 सीटों पर जीत मिली है। सीपीआई (एमएल) 2 सीटों पर, हम पार्टी 5 सीटों पर और राष्ट्रीय लोक मोर्चा 4 सीटों पर जीत मिली है। AIMIM ने इस बार 5 सीटों पर जीत हासिल की है। सीपीआई (एम), आईआईपी और बसपा को 1-1 सीट पर जीत मिली है। कुल मिलाकर 243 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं।

गांधी मैदान में लगभग 5000 वीवीआईपी अतिथियों के बैठने के लिए एक विशेष खंड तैयार किया जा रहा है। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा समेत सभी भाजपा और एनडीए शासित मुख्यममंत्री के साथ-साथ विपक्ष के कुछ बड़े चेहरे भी शामिल हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine