Friday , April 17 2026

आखिर क्यों ? तितली की तरह हल्का महसूस कर रही शर्लिन चोपड़ा

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

शर्लिन चोपड़ा का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है , जिसमें इन्होंने एक सर्जरी की बात की है। शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है। एक्ट्रेस ने अपनी इस सर्जरी और इससे जुड़ी हुई अपनी भावनाओं के बारे में इंस्टाग्राम पोस्ट कर बताया है कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था।

एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा की खूबसूरती ही नहीं, उनकी फिजीक के पीछे भी दुनिया दिवानी है। ऐसे में अब शर्लिन अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट हटाने को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में शर्लिन ने बताया था कि वो ब्रेस्ट इम्लांट हटाने वाली हैं। अब उन्होंने न सिर्फ ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा दिया बल्कि, अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है।

शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो और एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वो कहती है कि उनके लिए 825 ग्राम का ये सिलिकॉन ढोना कितना मुश्किल होता जा रहा था। शर्लिन चोपड़ा वीडियो में कहती हैं, ‘ये भारी बोझ मेरे सीने से अब पूरी तरह से हट चुके हैं। इनमें से प्रत्येक 825 ग्राम के थे। इनको हटाने के बाद मैं तितली की तरह हल्का महसूस कर रही हूं। देश के युवा पीढ़ी से मेरी गुजारिश है कि सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रभाव में आकर एक्सटर्नल वैलिडेशन के लिए अपने शरीर के साथ कोई खिलवाड़ ना करें।’

शर्लिन ने अपने दूसरे पोस्ट में अपने 825 ग्राम के सिलिकॉन ब्रेस्ट की तस्वीर भी शेयर की। शर्लिन ने अपने सिलिकॉन ब्रेस्ट को हाथ में पकड़े हुए वीडियो पोस्ट की और महिलाओं से किसी भी ब्यूटी स्टैंड्रड में फिट होने के लिए जल्दबाजी नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा ‘बड़े अच्छे लगते हैं, लेकिन अपने सुंदर होते हैं।’ ज्यादातर लोग उनके अब के लुक को देखकर हैरान हैं। शर्लिन के इस वीडियो पर यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। कुछ का कहना है कि ये सर्जरी उन्होंने अपनी नेचुरल फिजिक को वापस पाने के लिए करवाई है। कुछ का कहना है कि इस सर्जरी के बाद ही शर्लिन के ब्रेस्ट अपने नेचुरल रूप में वापस आ पाए हैं। लोगों का कहना है कि उनका पूरा हुलिया ही अब चेंज हो गया है।

बता दें कि शर्लिन ने इससे पहले यानी अपने पिछले वीडियो में फैंस को बताया था कि, ‘कुछ महीनों से इसकी वजह से उनके पीठ, छाती, गर्दन और कंधों में लगातार दर्द और छाती के आसपास लगातार दबाव की समस्या हो रही है। कई डॉक्टर्स से परामर्श के बाद उन्हें आखिरकार समझ आया कि उनके लक्षणों का कारण क्या था।
आपको बता दे कि इस सर्जरी को ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल सर्जरी कहते हैं। ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी को ब्रेस्ट इम्प्लांट सर्जरी ऑग्मेंटेशन भी कहा जाता है। इस सर्जरी को करने से किसी भी महिला के ब्रेस्‍ट का साइज और शेप बड़ा हो जाता है। कई महिलाएं अपनी बॉडी को अट्रैक्टिव दिखाने और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए इसकी मदद लेती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine