पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
यूपी बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर बेसिक शिक्षा विभाग, प्रयागराज की तरफ से उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में प्रधानाध्यापकों एवं सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से निकाली गई इस भर्ती के लिए आज से आवेदन शुरू हो जाएंगे, उम्मीदवार 5 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश के जूनियर एडेड विद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन आज शनिवार 15 नवंबर से होंगे। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषयों में कुल 1262 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन होंगे।भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आज से स्वीकार होंगे। 5 दिसंबर तक नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर (NIC) द्वारा विकसित वेबसाइट के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते है। बताया गया है कि 30 जनवरी 2026 तक पास होने वाले उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दे दिए जाएंगे और फरवरी तक नियुक्ति भी हो जाएगी। इसके अलावा आरक्षण को लेकर भी जानकारी दी गई है।
इसके अलावा आरक्षण को लेकर भी जानकारी दी गई है। इस भर्ती में 83 फीसदी पद अनारक्षित हैं। भर्ती में 1051 पद अनारक्षित, 115 ओबीसी और 96 एससी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। इसके अलावा इस भर्ती में ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग), एसटी (अनुसूचित जनजाति), भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कोटे के तहत कोई पद आरक्षित नहीं किया गया है। ज्यादा जानकारी के लिए basiceducation.up.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.
ये लोग ही नहीं कर सकेंगे आवेदन :
1. जो प्रधानाध्यापक /सहायक अध्यापक चयन परीक्षा वर्ष 2021 के विज्ञापन की तारीख 01.03.2021 के पूर्व उत्तर प्रदेश में निरंतर 05 वर्ष से स्थायी निवासी रहे हों।
2. ऐसे अभ्यर्थी जो संघ सरकार या किसी राज्य सरकार या किसी स्थानीय प्राधिकारी या संघ सरकार या किसी राज्य सरकार के नियंत्रणाधीन किसी अन्य संस्था से निष्कासित किये गये हों, वे नियुक्ति के लिए पात्र नहीं होगें।
3. किसी भी तरह का केस या फिर मामले में दोषी सिद्ध व्यक्ति को भी नियुक्ति नहीं मिलेगी और ऐसे लोग आवेदन भी नहीं कर सकते हैं।
4. नियुक्ति के लिए ऐसा पुरूष अभ्यर्थी पात्र नहीं होगा जिसकी एक से अधिक पत्नियां जीवित हों और ऐसी महिला अभ्यर्थी पात्र नहीं होगी, जिसने ऐसे पुरूष से विवाह किया हो जिसकी पहले से एक पत्नी जीवित हों।
अभ्यर्थियों को संस्था के प्रबंधक या नियुक्ति प्राधिकारी की ओर से 30 जनवरी तक नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को विद्यालयों में 15 फरवरी तक कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine