Wednesday , December 10 2025

नीतीश के वादों पर बिहार की जनता को भरोसा

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम सामने आ रहे हैं। पूर्ण बहुमत से एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। नीतीश कुमार एनडीए की जीत से बेहद खुश हैं। इस जीत ने एक बात तो साफ कर दी है कि बिहार की जनता नीतीश कुमार के लंबे शासन ने अभी तक ऊबी नहीं हैं और नीतीश के वादों पर अब भी बिहार की जनता को भरोसा है। बंपर जीत पर सीएम नीतीश कुमार का पहला रिएक्शन सामने आया है।


बिहार में प्रचंड जीत पर कुछ महीनों को छोड़कर 2005 से लगातार बिहार में सीएम की कुर्सी संभाल रहे नीतीश कुमार ने बंपर जीत के बाद जनता और गठबंधन सहयोगियों का आभार जताया है। नीतीश कुमार ने विशेष रूप से जनता के सहयोग को इस जीत का श्रेय दिया साथ हैं चार नेताओं को धन्यवाद किया जिनके योगदान से एनडीए को यह सफलता मिली। उन्होंने कहा कि यह सबके प्रयासों का फल है।

उन्होंने पीएम मोदी को उनके सहयोग के लिए नमन किया। नीतीश कुमार ने सबसे पहले जनता का आभार जताते हुए कहा, ‘बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’

इसके बाद पीएम मोदी और गठबंधन के दूसरे सहयोगियों का आभार जताते हुए मुख्यमंत्री ने लिखा, ‘आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।’ उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए गठबंधन के सभी साथियों- चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार। उन्होंने आगे लिखा- आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।

पीएम मोदी ने भी नीतीश कुमार को बधाई देते हुए एक्स पर लिखा, “एनडीए ने राज्य का चौतरफा विकास किया है. लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विज़न को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है.” उन्होंने आगे लिखा, “मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine