Wednesday , December 10 2025

14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी सबकी निगाहें ,किसके माथे सजेगा जीत का ताज

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। बीते 06 नवंबर को हुए रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब सबकी निगाहें कल यानी 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। जीत-हार के दावों के बीच यह रात सिर्फ प्रत्याशियों के लिए ही नहीं, बल्कि उनके हजारों समर्थकों के लिए भी अत्यंत भारी गुजरने वाली है, जिन्हें कल सुबह तक अपनी राजनीतिक किस्मत का पता चलने का इंतजार है।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणामों की घड़ी आखिरकार आ गई है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए वोटिंग 11 नवंबर को संपन्न हो चुकी है। बिहार विधानसभा चुनाव की सभी 243 सीटों पर वोटिंग हुई है। पहले चरण में 121 और दूसरे चरण में 122 सीटों पर मतदान किया गया है. अब मतगणना 14 नवंबर को की जाएगी। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि किसके सिर पर विधायक बनने का ताज सजेगा और किसकी नाव बीच मंझधार में रह जाएगी। यह परिणाम कई नेताओं की प्रतिष्ठा तय करेगा और राजनीतिक समीकरणों को उजागर करेगा।इस चुनाव परिणाम से केवल प्रत्याशियों की जीत-हार ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज नेताओं की प्रतिष्ठा और निष्ठा भी दांव पर लगी है।अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं, किसके माथे पर सजेगा जीत का ताज, और किसकी राजनीतिक प्रतिष्ठा आज की मतगणना में दांव पर रह जाएगी।


प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मतगणना के लिए अलग-अलग टेबल लगाई गई हैं। मतगणना के लिए प्रशासन ने सख्त सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। परिसर को तीन सुरक्षा घेरे में बांटा गया है, जिसमें केंद्रीय बल और बिहार पुलिस दोनों की तैनाती की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में ईवीएम की गिनती के लिए 14-14 टेबल, जबकि पोस्टल बैलेट के लिए अलग से एक-एक टेबल लगाई गई है। सुबह 9 बजे तक पहले रुझान आने की संभावना है। रिकॉर्डतोड़ मतदान के बाद उम्मीदवार और समर्थक परिणाम का इंतजार कर रहे हैं।

बिहार चुनाव के अंतिम और दूसरे चरण को मिलाकर 66.91 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया. पुरुष मतदाताओं में मतदान 62.8% और महिला मतदाताओं में 71.6% रहा। अधिकतर एग्जिट पोल में अंदाजा लगाया गया है कि एक बार फिर बिहार में नीतीश कुमार सरकार की वापसी होने जा रही है और महागठबंधन फिर से सत्ता से दूर रहेगा. हालांकि असल तस्वीर 14 नवंबर को रिजल्ट जारी होने बाद ही साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine