Wednesday , December 10 2025

मां के आखिरी दीदार के लिए बागपत लौटा बेटा,कब्रिस्तान के बाहर ही उसकी ले ली जान

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

बागपत से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है । छह साल बाद मां की मौत की खबर सुनकर आखिरी दीदार के लिए बागपत लौटा बेटा , लेकिन कब्रिस्तान के बाहर ही उसकी जान ले ली गई। 

बागपत में बुधवार को हुई वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया। बागपत शहर बुधवार दोपहर एक ऐसी वारदात का गवाह बना, जिसने रिश्तों, प्रेम और नफरत की सभी सीमाएं तोड़ दीं। बेटा नफीस मां के जनाज़े में शामिल होने आया था। मां की मौत पर वह आखिरी बार घर आया और वही उसकी ज़िंदगी का आखिरी दिन बन गया। शहर के पांडव मार्ग स्थित कब्रिस्तान के बाहर नफीस (33) की चचेरे भाइयों ने ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। प्रेम संबंध को लेकर चल रहे पुराने विवाद में चचेरे भाइयों ने हत्या का अंजाम दिया।


बुधवार सुबह नफीस को सहारनपुर में खबर मिली कि उसकी मां का निधन हो गया है। नफीस का दिल अपनी मां (80) मकसूदी की मौत के बाद जनाजे में शामिल होने को बेचैन हो उठा। यही सोच कर वह सहारनपुर से घर लौटा था। उसके परिवार वाले उससे अब भी नाराज रहते थे । इसलिए वह कब्रिस्तान के बाहर एक गाड़ी के पीछे छिपकर मां का आखिरी दीदार कर रहा था।

खबर के अनुसार छह साल पहले नफीस ने अपने चचेरे भाई शौकीन की पत्नी शब्बो से प्रेम विवाह कर लिया था। दोनों घर छोड़कर सहारनपुर चले गए । इस घटना के बाद परिवार के रिश्ते पूरी तरह टूट गए और नफीस अपने परिवार से अलग हो चुका था। नफीस खुद को रोक नहीं पाया और दोपहर तक बागपत पहुंच गया।

परिजनों के अनुसार नफीस जब कब्रिस्तान के बाहर एक गाड़ी के पीछे खड़ा होकर मां के जनाजे को देख रहा था। तभी उसका चचेरा भाई शौकीन, उसका बेटा मोहसिन, भाई रहीसू, मुश्तकीम, पिता यामीन और रिश्तेदार शमीम वहां पहुंचे। उनलोगों ने उसे घेरकर अचानक उस पर ईंटों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे नफीस कुछ ही मिनटों में इस दुनिया को छोड़कर चल गया। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

मां का जनाज़ा और बेटे की लाश एक साथ देख परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। पूरे इलाके में मातम पसर गया। हत्या के बाद गुस्साए परिजन शव लेकर कोतवाली पहुंच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की और जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया।

एसपी सूरज कुमार राय ने बताया कि मृतक के बेटे अरमान की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine