Wednesday , December 10 2025

आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर रेड के बाद भाई परवेज हिरासत में

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

दिल्ली ब्लास्ट के बाद लखनऊ का कनेक्शन सामने आया है। परवेज से एटीएस पूछताछ कर रही है। दिल्ली ब्लास्ट के बाद जांच में खुलासा हुआ कि लखनऊ को निशाना बनाकर धमाके की योजना थी।

द‍िल्‍ली में लाल क‍िले के पास एक कार में धमाका के बाद सुरक्षा एजेंस‍ियां जांच में जुटी हैं। फरीदाबाद से डॉ. शाहीन गिरफ्तार, जो आतंकी मुजम्मिल की गर्लफ्रेंड है। लखनऊ में ATS ने शाहीन के घर छापा मारा। आतंकी की गर्लफ्रेंड के घर रेड के बाद भाई परवेज हिरासत में ले लिया गया है। परवेज से पूछताछ की जा रही है। छापे के दौरान जैसे ही पता चला कि वह फरीदाबाद में आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने के शक में पकड़ी गई डॉ. शाहीन अंसारी का सगा छोटा भाई है, तब उस पर एटीएस का शक और बढ़ गया।

एटीएस सूत्रों का कहना है कि डॉ. परवेज अंसारी का मोबाइल 48 घंटे पहले बंद हो गया। माना जा रहा है कि शाहीन की कार से एके 47 रायफल मिलने के बाद ही वह अपने घर पर ताला लगाकर फरार हो गया। एटीएस जब पहुंची तो डॉ. परवेज के घर ताला पड़ा मिला। डॉ. परवेज के घर के बाहर सफेद रंग की आल्टो खड़ी मिली। इसका नम्बर यूपी-11 बीडी 3563 था। कार के शीशे पर लखनऊ के गुड़म्बा स्थित इंटीग्रल यूनिवर्सिटी का गेट पास लगा हुआ था। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के अधिकारियों के मुताबिक परवेज ने वर्ष 2021 में उनके यहां सीनियर रेजीडेंट के तौर पर नौकरी शुरू की । छह नवम्बर को उसने अचानक इस्तीफा दे दिया ,इसकी सही वजह कोई नहीं जनता।

शाहीन शाहिद के पिता सईद अंसारी का कहना है कि “मेरी बेटी दो साल से घर नहीं आई । वह पढ़ाई में टॉपर रही है,सीपीएमटी में भी उसने टॉप किया MBBS के बाद शाहीन ने फार्माकोलॉजी में MD की डिग्री हासिल की। पिता बोले- बेटी आतंकी नहीं हो सकती, मेरा दिल नहीं मानता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine