पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
लखनऊ में शुक्रवार सुबह एक भयंकर हादसा हो गया । बुलेट सवार 11वीं के 2 छात्र बस से अचानक ही टकरा गए। इससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा आशियाना थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सवा 7 बजे का है। आशियाना के सेक्टर-एच में शुक्रवार सुबह स्टेला मैरी स्कूल के बाहर अनियंत्रित बुलेट खड़ी बस से टकरा गई। हादसे में बुलेट सवार एक छात्र वैभव (17) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। शुक्रवार सुबह छात्र अपनी बहन को स्कूल छोड़कर दोस्त के साथ घर लौट रहा था। स्कूल से निकलते ही एक प्राइवेट बस से टकरा गया। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे तो देखा कि 11वीं के छात्र वैभव झा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि उसका दोस्त शाश्वत सड़क पर घायल हो तड़प रहा था। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने वैभव को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में उसका शव देखकर कनकलता बेसुध हो गईं। बहन अनन्या का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हादसे ने एक परिवार का चिराग बुझा दिया।
हादसे के बाद बस ड्राइवर भागने लगा, लेकिन एक ऑटो चालक ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। छात्र स्टेला मॉरिस इंटर कॉलेज में पढ़ता था। हाईस्कूल में छात्र अच्छे नंबर आने के बाद वकील पिता संतोष कुमार ने बुलेट उसे बाइक गिफ्ट करने का वादा किया था। वैभव घर का इकलौता बेटा था,22 दिन पहले संतोष का जन्मदिन था उसी मौके पर उन्होंने बुलेट खरीद कर वैभव को गिफ्ट की थी , लेकिन अफसोस आज उसी बुलेट पर वैभव की जान चली गई। स्टेला मॉरिस इंटर कॉलेज ने वैभव की मौत पर दुख जताया।
आलमबाग के मधुवन नगर में संतोष कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह मूल रूप से बिहार का रहने वाले हैं। पुलिस ने वैभव के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज रही थी, लेकिन पिता ने पोस्टमॉर्टम करवाने से मना कर दिया। आशियाना SHO छत्रपाल सिंह ने बताया, ‘परिजन की सहमति पर पंचनामा करके छात्र के शव को उन्हें सौंप दिया गया। परिजन इस मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।’ गोमती नगर स्थित बैकुंठ धाम में छात्र का अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर 500 से ज्यादा वकील और परिवारजन मौजूद रहे।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine