पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मनाक वारदात सामने आई है। सरोजिनी नगर थाना क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी फरार है।
यह घटना 2 नवंबर की रात की बताई जा रही है। एक नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ते मामले थामने का नाम नहीं ले रहे । इंस्टाग्राम पर बने एक दोस्त ने छात्रा को धोखे से फंसाया और फिर उसके साथ क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा (13) है, इंस्टाग्राम पर उसकी मुलाकात विमल नामक एक युवक ने कुछ महीनों पहले हुई थी ,जिसने खुद को दोस्त के कहा और धीरे-धीरे छात्रा से बाते कर का विश्वास जीत लिया। 2 नवंबर को करीब रात 10 बजे विमल ने छात्रा को घुमाने के बहाने बुलाया। छात्रा बिना किसी संदेह के उसके साथ एक स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार हो गई। विमल ने छात्रा को आईआईएम रोड स्थित एक सस्ते होटल में ले गया । वहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और रेप के बाद विमल ने अपनी क्रूरता की सारी सीमाएं तोड़ते हुए छात्रा को अपने दो दोस्तों के हवाले कर दिया। उसके दोस्तो ने छात्रा को बंधक बना अगले दो दिनों तक लगातार उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान पीड़िता न खाना-पीना दिया और न ही रिहा किया , बल्कि उसे बार-बार धमकियां दी गईं कि यदि उसने किसी को बताया तो उसके पूरे परिवार को मार दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine