Wednesday , December 10 2025

यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ ने पहले ही दिन बटोरा आकर्षण

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

फिल्मी दुनिया में दिलचस्पी रखने वाले के खुशखबरी है,जिसका लोगों को बेसब्री से इंतजार था वो अब पूरा हुआ, जब से फिल्म का पहला लुक आया था, तभी से इसका इंतजार हो रहा था।यह पर बात हो रही है यामी गौतम (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘हक’ की। सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनी हक मूवी जिग्ना वोरा की लिखी किताब बानो : भारत की बेटी से प्रेरित है। देखते है दर्शकों को यह कितना पसंद आ रही है।

एक हिस्टोरिकल केस से प्रेरित यामी गौतम (Yami Gautam) और इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म ‘हक’ 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसमें इमरान हाशमी और यामी गौतम स्टारर फिल्म ‘हक’ में ऐसे कई पल हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर करते हैं,महिलाओं के अधिकारों के बारे में, उनकी जिंदगी के बारे में और उनकी पहचान के बारे में….फिल्म का ट्रेलर तो दमदार था , अब फिल्म भी लोगों को पसंद आ रही है। सुपर्ण वर्मा की फिल्म हक को क्रिटिक्स से भी पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं। सैकनिल्क के डेटा के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 1.86 करोड़ की ओपनिंग ली है। हालांकि वीकेंड पर ये कलेक्शन और भी बढ़ सकता है। 

कभी-कभी मुहब्बत काफी नहीं होती है, हमें अपनी इज्जत भी चाहिए… फिल्म हक में यामी गौतम का पात्र शाजिया बानो जब यह संवाद अपने पति की दूसरी बीवी के सामने कहती हैं, तो साफ संदेश देती है कि वह अपना हक चाहती है, वह भी पूरे सम्मान के साथ। फिल्म 1985 में सर्वोच्च न्यायालय के उस ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है जिसमें शाह बानो (Shah Bano Case) के हक में फैसला सुनाया गया था। यामी गौतम ने शाजिया बेगम और इमरान उनके पति अब्बास की भूमिका में हैं।

इमरान हाशमी और यामी गौतम की केमिस्ट्री इस फिल्म में इतनी खूबसूरत है कि अब्बास की दगा से बानो के साथ-साथ कुछ पल के लिए आपका भी दिल टूट सकता है। सोशल मीडिया पर दर्शकों की जबरजस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। दर्शकों ने कहा दमदार राइटिंग, शानदार डायरेक्शन और ऐसी परफॉर्मेंस जो सीधे दिल पर असर करती है। यह एंटरटेनमेंट नहीं है। यह एक सोच है और शायद हमें इसी की ज्यादा जरूरत है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine