पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :
दिग्गज अभिनेता-फिल्म निर्माता संजय खान की पत्नी और सुजैन और जायेद खान की मां जरीन खान का आज सुबह को उनके मुंबई स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन का कारण कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है।
संजय खान की पत्नी और जायद-सुजैन की मां जरीन इस दुनिया में नहीं रहीं। सुजैन की उम्र 81 साल थी और वह लंबे समय से वह उम्र संबंधी समस्याओं के कारण बीमार थीं। जरीन ने शादी से पहले कुछ फिल्मों में काम किया था। उनके अंतिम संस्कार में रितिक-सबा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां पहुंचीं। जरीन खान, ऋतिक रोशन की एक्स सास हैं। बेटे जायद और संजय खान ने अंतिम संस्कार की रस्मों में भाग लिया। जया बच्चन और श्वेता बच्चन नंदा ने भी खान परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की. जैकी श्रॉफ, काजोल, रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, अली गोनी और जैस्मिन भसीन भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। उनकी अंतिम यात्रा की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं।
जरीन कटराक एक जानी-मानी मॉडल, एक्ट्रेस और इंटीरियर डिज़ाइनर थीं। जरीन ने ‘तेरे घर के सामने’ और ‘एक फूल दो माली’ जैसी फिल्मों में काम किया था।ग्लैमर और अदकारी के साथ साथ अपनी अद्भुत सुंदरता और सहजता के लिए जानी जाने वाली थी। इस साल जुलाई में सुजैन खान ने उनका 81वां जन्मदिन मनाया था।
जरीन के परिवार में उनके पति और बच्चे सुजैन खान, सिमोन अरोड़ा, फराह अली खान और जायद खान हैं। संजय और ज़रीन की मुलाकात एक बस स्टॉप पर हुई ,वो मुलाकात प्यार में बदला और साल 1966 में उन्होंने शादी कर ली। जरीन खान का अंतिम संस्कार मुंबई के सांताक्रूज स्थित पवन हंस श्मशान भूमि में किया गया। जरीन खान के निधन की खबर से पूरा खान परिवार और उनके करीबी काफी दुखी हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है और परिवार के लिए संवेदना जाहिर की।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine