Wednesday , December 10 2025

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने किया एक चौंकाने वाला दावा

पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। शमी की पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दस लाख रुपये महीना गुजारा भत्ता देने की मांग की है।

कलकत्ता हाई कोर्ट ने हसीन जहां को ₹1.5 लाख प्रति माह और उनकी बेटी के खर्च के लिए ₹2.5 लाख प्रति माह देने का आदेश दिया था। पहले उन्हें कुल चार लाख रुपये दिए जा रहे थे। इस पर कोर्ट नोटिस भेजा है।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। उनका निजी और कानूनी विवाद अब सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे तक पहुंच गया है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर कलकत्ता हाई कोर्ट द्वारा स्वीकृत भरण-पोषण (Alimony) की राशि को ‘अपर्याप्त’ बताया है और इसे बढ़ाने की मांग की है। हसीन जहां ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में दावा किया है कि ₹4 लाख की कुल राशि उनके और उनकी बेटी के लिए पर्याप्त नहीं है, जिसके बाद उन्होंने इसे बढ़ाने की मांग की है।

मोहम्मद शमी और हसीन जहां 2018 से कानूनी और व्यक्तिगत विवादों में उलझे हुए हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले पर संज्ञान लेते हुए, सुप्रीम कोर्ट ने शमी और पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हसीन जहां की याचिका पर सुनवाई करते हुए इस मामले में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और पश्चिम बंगाल सरकार से जवाब मांगा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine