Wednesday , December 10 2025

ज्योति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया एक इमोशनल नोट

पूनम शुक्ला : मुख्य प्रबंध संपादक :

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह चुनाव मैदान में उतरी हैं। मगर इस वक्त को आर्थिक तौर पर कमजोर पड़ गई हैं।ज्योति ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है। 

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी है। इस बार कई भोजपुरी सितारे चुनावी मैदान में खड़े हैं। इस बार के चुनाव में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी किस्मत आजमा रही हैं। पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह भी चुनाव मैदान में उतरी हैं। ज्योति निर्दलीय रोहतास के काराकट सीट से मैदान में हैं।यह सीट रोहतास जिले में आती है और दूसरे चरण के तहत यहां 11 नवंबर को वोटिंग होनी है। ज्योति बिना पार्टी के चुनाव लड़ने की वजह से आर्थिक रूप से कमजोर पड़ रही हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर मदद के लिए हाथ फैलाया है।

ज्योति जमकर चुनाव प्रचार कर रही हैं और घर-घर जाकर लोगों से वोट की अपील कर रही हैं। मगर इस वक्त को आर्थिक तौर पर कमजोर पड़ गई हैं। उन्होंने अब सोशल मीडिया के जरिए मदद के लिए आंचल फैलाया है,और लोगों से मदद की अपील कर रही हैं।

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर क्यूआर कोड शेयर करते हुए लिखा है, ”राम और कृष्णा जैसे अवतारियों को भी समाज से बहुत कुछ सहना पड़ा। मैं तो एक तुच्छ महिला हूं जो विभिन्न दंसो को झेल करके भी कुछ लोगों द्वारा दोषी बताई जाती रही हूं। कुछ लोगों द्वारा मेरी आंखों के आंसू, मेरा विलाप, आपके स्नेह और आशीर्वाद के लिए तरसती मेरी आंखों में भी छल और नाटक दिखता है। लेकिन मेरे जैसे लाखों पीड़ितों की आवाज को सशक्त करने मैं काराकाट विधानसभा से चुनाव लड़ने जा रही हूं।”

ज्योति सिंह ने आगे लिखा है, ”मुझे अपार जन समर्थन मिल रहा है,चुनाव के इस मुहिम को और मजबूत करने में कृपया मेरी मदद करें और जो भी हो सके नीचे दिए गए क्यूआर कोड पर अपना सहयोग राशि भेजें। मैं बड़ी आशा के साथ आंचल फैलाएं आपकी द्वार खड़ी होकर के इसलिए बोल पा रही हूं क्योंकि मैं आपकी बेटी, बहन और जिम्मेदारी हूं। पिछले चुनाव से आज तक मैंने काराकाट का दामन नहीं छोड़ा है हमेशा आपके सुख-दुख की सहभागी रही हूं। आज अपनी बेटी आपसे मदद मांग रही है।”

बता दें पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादीशुदा जिंदगी में कड़वाहट है। बीते दिनों ज्योति ने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए। पवन सिंह ने इनका खंडन भी किया। मामला कोर्ट में चल रहा है। ज्योति ने पवन सिंह के परिवार पर आरोप लगाया था कि पवन के घरवाले उन्हें पवन सिंह से नहीं मिलने दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.

E-Magazine