पूनम शुक्ला: मुख्य प्रबंध संपादक :
गोरखपुर की जीआरपी को एक बड़ी सफलता मिली है। यूपी के गोरखपुर स्टेशन पर वैशाली ट्रेन से बिहार भेजा जा रहा 99 लाख रुपए बरामद किया गया। जीआरपी के जवानों ने शुक्रवार को तलाशी के दौरान एक व्यक्ति इस मामले में गिरफ्तार किया ।
जीआरपी के जवानों ने शुक्रवार सुबह तलाशी के दौरान एक व्यक्ति के पास से 99 लाख नौ हजार रुपये बरामद किया। वह पैसे को बिहार के सहरसा तक जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस के जरिए मोकामा ले जाने के फिराक में था। जीआरपी ने गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान इस दौरान बीआईपी गेट नंबर-2 पर एक युवक सूटकेस के साथ संदिग्ध अवस्था में खड़ा दिखाई दिया। उसके चेहरे के भाव और गतिविधियों पर संदेह होने पर सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोका और पूछताछ के बाद उसके सूटकेस की तलाशी ली। व्यक्ति के पास से करीब एक करोड़ रुपये की नगद राशी बरामद की है। व्यक्ति बिहार की राजधानी पटना का रहने वाला था।
अंदेशा जताया जा रहा है कि इस रकम को बिहार चुनाव में बांटने के लिए भेजा जा रहा था। पैसा जब्त कर इस बरामदगी की जानकारी इनकम टैक्स विभाग को दे दी गई है। जीआरपी पकड़े गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। बिहार चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस भी सक्रिय और सतर्क है।मामले की जांच आयकर विभाग कर रहा है।
Kanun Ki Phatkar Hindi News & Magazine